Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi K20 स्मार्टफोन Flipkart पर हुआ लिस्ट, दुनिया के सबसे तेज स्मार्टफोन होने का दावा

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 08 Jul 2019 01:55 PM (IST)

    Redmi K20 के अलावा Redmi K20 Pro भी भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है

    Redmi K20 स्मार्टफोन Flipkart पर हुआ लिस्ट, दुनिया के सबसे तेज स्मार्टफोन होने का दावा

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय मार्केट में अपनी Redmi K20 फोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन 17 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। अब इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। इससे यह माना जा रहा है कि फोन को Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें कि Redmi K20 के अलावा Redmi K20 Pro भी भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी ने हाल ही में Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition भी लॉन्च किया था। पढ़ें इसके फीचर्स: कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर नए Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition की घोषणा की है। लेकिन इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल लिस्ट नहीं किया गया है। इसकी कीमत और उपलब्धता की भी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। आपको बता दें कि Weibo पर लिस्टेड इस फोन की जानकारी यहीं से मिली है। आप नीचे देख सकते हैं कि फोन को गिफ्ट बॉक्स के साथ लिस्ट किया गया है।

    Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

    Redmi K20 Pro के फीचर्स: इसमें 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया होगा। इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही 4000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसमें NFC, 3.5mm ऑडियो जैक और ड्यूल सिम स्लॉट मौजूद होगा। फोन की कीमत 2499 चीनी युआन से शुरू होगी। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 2999 चीनी युआन होगी।

    Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां 

    यह भी पढ़ें:

    Vodafone ने ₹ 139 का प्रीपेड प्लान किया रिवाइज, अब मिलेगा 3GB डाटा

    Amazon Prime Day 2019: इन डिवाइसेज और स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

    Amazon और Flipkart पर एक बार फिर शुरू हुई Mi Days Sale, जानें टॉप डील्स और ऑफर्स

    comedy show banner
    comedy show banner