Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazon Prime Day 2019: इन डिवाइसेज और स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 08 Jul 2019 12:31 PM (IST)

    Amazon Prime Day Sale 15 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कई शानदार डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी

    Amazon Prime Day 2019: इन डिवाइसेज और स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon Prime Day 2019 की शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। यह इस वर्ष आयोजित होने वाला सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट्स में से एक है। यह सेल 15 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कई शानदार डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें केवल Amazon प्राइम यूजर्स ही खरीदारी कर पाएंगे। एक्सक्लूसिव डील्स के साथ कई नए लॉन्चेज भी इस दिन किए जाएंगे। HDFC यूजर्स को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट समेत बोनस ऑफर दिया जाएगा। साथ ही No Cost EMI भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazon Prime Day 2019 सेल की डिटेल्स: इस दौरान 1000 से ज्यादा प्रोडक्टस लॉन्च किए जाएंगे। इसमें OnePlus, Amazon Basics, Samsung, intel आदि के प्रोडक्टस शामिल हैं। LG W सीरीज का ऑरोरा ग्रीन कलर वेरिएंट, Oppo F11 Pro का वॉटरफॉल ग्रे, Samsung Galaxy M40 का कॉकटेल ऑरेंज और 10.or G2 का लिमिटेड एडिशन पेश किया जाएगा। इसके साथ ही Xiaomi, Samsung, Honor, LG के बजट स्मार्टफोन्स को टॉप डील्स के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही OnePlus, Oppo, Vivo और Apple को आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

    Redmi 6A और Redmi Note 5 Pro यूजर्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। इन्हें Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

    इसके अलावा Xiaomi, Jabra, mIVI, Syska, flybot और Ambrane की मोबाइल एसेसरीज भी उपलब्ध कराई जाएंगी। Canon DSLR और Sony मिररलेस कैमरा को No Cost EMI पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही लैपटॉप्स को 35,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। हेडफोन्स पर 50 फीसद तक का ऑफ और टीवी पर भी 50 फीसद तक दिया जाएगा। इसके साथ ही AC पर 45 फीसद तक का ऑफ और वॉशिंग मशीन पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, रेफ्रीजरेटर्स पर 35,000 रपये तक का ऑफ दिया जाएगा।

    Redmi Y3 भी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं, Mi A2 भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

    Amazon Prime Day sale में अमेजन के अपने प्रोडक्ट्स भी खरीदे जा सकेंगे। इस दौरान Amazon Kindle, Fire TV Stick, और Amazon's Echo जैसे प्रोडक्टस को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, होम अप्लायंसेज पर 50 फीसद तक डिस्काउंट उपलब्ध करवाया जाएगा। सेल में किताबों, खिलौनों और गेमिंग कंसोल्स पर भी डिस्काउंट उपलब्ध होगा।

    Amazon ने HDFC बैंक के साथ टाई-अप किया है जिसके तहत HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को सेल के दौरान 10 फीसद का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अनलिमिटेड रिवार्ड्स पॉइंट्स भी ऑफर किये जा रहे हैं। कुछ पेमेंट विकल्प पर No-Cost EMI पेमेंट विकल्प भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:

    मानसून में इन लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करने से हो सकता है नुकसान

    खरीदना चाहते हैं स्मार्ट टीवी तो Vu दे रहा शानदार डिस्काउंट, कीमत ₹9,999 से शुरू

    Google के एंड्रॉइड से काफी तेज और बेहतर है Huawei का HongmengOS, कंपनी ने किया दावा

    comedy show banner
    comedy show banner