Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazon और Flipkart पर एक बार फिर शुरू हुई Mi Days Sale, जानें टॉप डील्स और ऑफर्स

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 08 Jul 2019 11:41 AM (IST)

    Mi Days और Mi Super Sale के दौरान यूजर्स Redmi 6A Redmi Note 5 Pro Poco F1 Mi A2 और Redmi Y3 जैसे स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे

    Amazon और Flipkart पर एक बार फिर शुरू हुई Mi Days Sale, जानें टॉप डील्स और ऑफर्स

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi की Mi Days Sale का आयोजन Amazon और Flipkart पर किया गया है। साथ ही Xiaomi की आधिकारिक साइट Mi.com पर Mi Super Sale की शुरुआत की गई है। यह सेल 9 जुलाई तक चलेगी। अगर आप Xiaomi स्मार्टफोन्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। Mi Days और Mi Super Sale के दौरान यूजर्स Redmi 6A ,Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Mi A2 और Redmi Y3 जैसे स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीद पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mi Days और Mi Super Sale में मिल रही डील्स: Redmi 6A के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। इसे 6,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Redmi Note 5 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये के बजाय 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह डील Amazon और Mi.com पर उपलब्ध है।

    Redmi 6A और Redmi Note 5 Pro यूजर्स को बेहद पसंद आ रहे हैं। इन्हें Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

    Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट समेत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी सेल में उपलब्ध कराया गया है। ये दोनों वेरिएंट ही Flipkart और Mi.com पर ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की अगली फ्लैश सेल 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह डील Flipkart और Mi.com पर उपलब्ध है।

    Redmi Y3 भी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं, Mi A2 भी यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

    Redmi Note 7S पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर Flipkart और Mi.com पर दिया जा रहा है। वहीं, Redmi Y3 को Mi.com और Amazon से 1,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Poco F1 को Mi.com और Flipkart पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Mi A2 को Amazon और Mi.com से 2,000 रुपये तक के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    मानसून में इन लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करने से हो सकता है नुकसान

    खरीदना चाहते हैं स्मार्ट टीवी तो Vu दे रहा शानदार डिस्काउंट, कीमत ₹9,999 से शुरू

    Google के एंड्रॉइड से काफी तेज और बेहतर है Huawei का HongmengOS, कंपनी ने किया दावा