Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi का अगला बजट स्मार्टफोन Redmi 9 क्वाड कैमरे के साथ हुआ स्पॉट

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 30 Mar 2020 05:56 PM (IST)

    Xiaomi के अगले बजट स्मार्टफोन Redmi 9 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को क्वाड कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    Xiaomi का अगला बजट स्मार्टफोन Redmi 9 क्वाड कैमरे के साथ हुआ स्पॉट

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने अगले एंट्री लेवल बजट स्मार्टफोन Redmi 9 को जल्द लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखा जा सकता है। ये कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 8 सीरीज का अगला मॉडल होगा। कंपनी ने हाल ही में Redmi Note 9 Pro, 9 Pro Max को भारत में लॉन्च किया है। Redmi 9 के बैक पैनल को सुधांशू नाम के टिप्स्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट से टीज किया है। इसका कैमरा सेट-अप काफी हद तक POCO X2 की तरह ही दिखता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi 9 के बैक में दिए गए तीन कैमरे और रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर वर्टिकली अलाइंड हैं। जबकि, एक और कैमरा साथ में ही LED फ्लैश के साथ देखा जा सकता है। टिप्सटर ने कैमरे के कन्फिग्यूरेशन के बारे में भी जानकारी शेयर की है। इसमें 13MP का मेन कैमरा, 8MP का वाइड कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन के प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी शेयर की गई है। इसमें MediaTek Helio G80 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स पर्पल और ग्रीन में उपलब्ध हो सकता है।

    Redmi 9 का मुकाबला Realme 5i से हो सकता है। इसे Realme ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया है। इसमें भी लगभग एक जैसा कैमरा कन्फिग्यूरेशन देखने को मिलता है। Realme 5i को भारत में 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी के पिछले मॉडल को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि Redmi 9 को 3GB RAM + 32GB, 3GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पावर देने के लिए 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।