Move to Jagran APP

Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro जल्द भारत में हो सकते हैं लॉन्च, देखें टीजर

इस टीजर में 6 के साथ तीन फोन दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मनु कुमार जैन ने ,DeshKeNayeSmartphones हैशटैग भी इस्तेमाल किया है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 04:54 PM (IST)
Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro जल्द भारत में हो सकते हैं लॉन्च, देखें टीजर
Xiaomi Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro जल्द भारत में हो सकते हैं लॉन्च, देखें टीजर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। शाओमी ने हाल ही में Mi A2 भारतीय बाजार में पेश किया था। अब कंपनी जल्द ही Xiaomi Redmi 6 सीरीज भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बात की जानकारी शाओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर दिया है। ट्वीट में एक वीडियो टीजर दिखाया गया है। इस टीजर में 6 के साथ तीन फोन दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मनु कुमार जैन ने #DeshKeNayeSmartphones हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।

loksabha election banner

एक से ज्यादा फोन हो सकते हैं लॉन्च:

आपको बता दें कि जब शाओमी ने Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस दौरान इंडिया का स्मार्टफोन टैग इस्तेमाल किया गया था। वहीं, इस बार देश के नए स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल किया गया है। यानी इस बार एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। जून महीने में कंपनी ने चीन में Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6 Pro और Xiaomi Redmi 6A लॉन्च किए थे। ऐसा माना जा रहा है कि इन्हीं स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजे हैं जिसमें 5 सितंबर को लॉन्च इवेंट होने की जानकारी दी गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस इवेंट में Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6 Pro और Xiaomi Redmi 6A लॉन्च किए जा सकते हैं।

वीडियो टीजर:

इस टीजर में दो स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले थिन बेजल्स के साथ दिखाई दे रहा है। ये दोनों फोन्स Redmi 6 और Redmi 6A हो सकते हैं। वहीं, तीसरे में आईफोन एक्स जैसा नॉच नजर आ रहा है। यह Xiaomi Redmi 6 Pro हो सकता है। आइए देखते हैं वीडिया टीजर:

वहीं, IFA 2018 के दौरान भी कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स पेश कर सकती हैं।

IFA 2018: LG नए फोन्स करेगी पेश

वैसे तो LG जल्द ही G7+ ThinQ और V40 ThinQ स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। लेकिन IFA में कंपनी V40 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, कंपनी 175 इंच का MicroLED TV भी लॉन्च करने की तैयारी में है। LG का टीवी सैमसंग द्वारा लॉन्च किए जाने वाले टीवी से बड़ा है। ऐसे में LG अपने कोरियन प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर दे सकती है। स्मार्टफोन और टेलिविजन से अलग कंपनी स्मार्ट ईकोसिस्टम भी पेश कर सकती है। यही नहीं, कंपनी अपने स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर सकती है जो गूगल अस्सिटेंट से लैस डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी होम रोबोट भी लॉन्च कर सकती है।

अन्य स्मार्टफोन्स की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/tech-news-ifa-2018-what-to-expect-from-samsung-sony-lg-huawei-lenovo-and-others-18366140.html

यह भी पढ़ें:

भूल गए हैं अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन का पासवर्ड, इन तीन तरीकों से आसानी से करें अनलॉक

Realme 2 से लेकर Nokia 5.1 Plus तक, ये हैं 10000 रुपये से कम कीमत वाले 'बेस्ट' स्मार्टफोन्स

41 मेगापिक्सल से लैस Nokia Pureview 808 नए अवतार के साथ मार्केट में दे सकता है  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.