Xiaomi Pad 5 की 27 अप्रैल को होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल
Xiaomi Pad 5 Launch Date शाओमी भारतीय मार्केट में नया टैबलेट Xiaomi Pad 5 लॉन्च करने जा रही है। इसे कई सारी खूबियों के साथ पेश किया गया है। टैबलेट को सैमसंग टैब की तरफ Pen सपोर्ट दिया जाएगा।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi Pad 5 launch: Xiaomi का नया टैबलेट Xiaomi Pad 5 भारत में 27 अप्रैल 2022 को लॉन्च होगा। कंपनी ने मीडिया इनवाइट जारी करके Xiaomi Pad 5 की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। Xiaomi Pad 5 टैबलेट को #Doitbetter टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। अपकमिंग टैबलेट Xiaomi Pad 5 की डेडिकेटेड वेबसाइट को लाइव कर दिया गया है। जिसके मुताबिक Xiaomi Pad 5 को ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के सैमसंग की तरफ पेन सपोर्ट दिया जाएगा। जिसकी मदद से यूजर्स ड्राइंग और पेंटिंग कर सकेंगे।
Xiaomi Pad 5 में क्या होगा खास
Xiaomi Pad 5 में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर सपोर्ट दिया जाएगा। टैब के साथ की-बोर्ड सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi Pad 5 टैबलेट की सीधी टक्कर Samsung Tab S8 सीरीज के टैबलेट से होगी। Xiaomi Pad 5 टैबल लुक और फील में Samsung Tab S8 की तरह नजर आ रहा है।
Ready for the 𝐍𝐄𝐗𝐓 big thing?
With the #XiaomiPad5, we are about to #doitbetter.
Launching on 27.04.22!
Get notified: https://t.co/tvclqv9v8c pic.twitter.com/IwgVle9B5N
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) April 18, 2022
संभावित कीमत
Xiaomi ने Pad 5 की ग्लोबल लॉन्चिंग चीन में हो चुकी है। Xiaomi Pad 5 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 349 (करीब 30,300 रुपये) है। जबकि फोन का 6जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल EUR 399 (करीब 34,600 रुपये) में आएगा। फोन कास्मिक ग्रे और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। इसी प्राइस प्वाइंट में Xiaomi Pad 5 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Pad 5 का ग्लोबल वेरिएंट एंड्राइड 11 पर काम करेगा। फोन एक 11 इंच WQHD+ TrueTone डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगा। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें डॉल्बी विजन और HDR10 सपोर्ट दिया जाएगा। टैबलेट Qualcomm Snapdragon 860 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा। डिवाइस में 8,720mAh की बैटरी दी गई है। जिसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। Xiaomi Pad 5 सिंगल चार्ज में 10 घंटों की बैटरी लाइफ और 16 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ आएगा। टैब फेस अनलॉक और स्पिलिट स्क्रीन के साथ आएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।