Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Mi QLED 4K TV आज भारत में होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

    By Renu YadavEdited By:
    Updated: Wed, 16 Dec 2020 08:25 AM (IST)

    Xiaomi Mi QLED 4K TV को भारतीय बाजार में तीन डिस्प्ले साइज में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 55 इंच 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल हैं। इस टीवी में MediaTek प्रोसेसर और चार माइक्रोफोन की सुविधा दी जा सकती है।

    Hero Image
    यह फोटो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों ही Xiaomi ने खुलासा किया था कि जल्द ही वह भारत में Mi QLED 4K TV लॉन्च करने वाला है। इस टीवी का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है कि इसे आज यानि 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि भारत में इस टीवी को कौन सा मॉडल दस्तक देगा। लेकिन Mi QLED 4K TV भारत में पहले से मौजूद Samsung, TCL और OnePlus जैसी कंपनियों के QLED TV को टक्कर दे सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल से...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi Mi QLED 4K TV: ऐसे देख सकते हैं लाइवस्ट्रीम

    Xiaomi Mi QLED 4K TV आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसका लाइव इवेंट कंपनी के YouTube समेत अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर देखा जा सकता है। 

    Xiaomi Mi QLED 4K TV: संभावित कीमत

    Xiaomi Mi QLED 4K TV को भारत से पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। जहां यह 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,699 यानि करीब 41,600 रुपये है। हालांकि, अभी भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि भारत में यह टीवी 40,000 से 45,000 रुपये तक की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है।

    Xiaomi Mi QLED 4K TV: संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    Xiaomi Mi QLED 4K TV की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया गया है कि नए टीवी में QLED डिस्प्ले दी जाएगी। वहीं अब तक सामने आई लीक्स के अनुसार इस टीवी को 64-bit MediaTek प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। यह एंड्राइड टीवी ओएस पर काम करेगा और इसमें एचडीआर सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही इसमें PatchWall launcher की सुविधा होगी।

    अन्य फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Mi QLED 4K TV में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें OLED Quantum Dot स्क्रीन उपलब्ध होगी जो कि 108 प्रतिशत तक NTSC colour gamut डिलीवर कर सकती है। इसके अलावा टीवी में दो 8W स्पीकर्स और चार माइक्रोफोन्स दिए जा सकते हैं। जिनमें मल्टी डायमेंशनल वॉयस रिकॉग्निशन इनेबल होगा।