विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Mi A3 AMOLED डिस्प्ले के साथ इसी महीने भारत में हो सकता है लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 11 Aug 2019 10:48 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 08:35 AM (IST)

Xiaomi अपने अगले एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म Mi A सीरीज का अगला स्मार्टफोन Mi A3 इसी महीने की 23 तारीख को लॉन्च कर सकता है

Xiaomi Mi A3 AMOLED डिस्प्ले के साथ इसी महीने भारत में हो सकता है लॉन्च
Xiaomi Mi A3 AMOLED डिस्प्ले के साथ इसी महीने भारत में हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने अगले एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म Mi A सीरीज का अगला स्मार्टफोन Mi A3 इसी महीने की 23 तारीख को लॉन्च कर सकता है। पिछले महीनें कंपनी ने चीन नें Mi CC9 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज को भारत में रीब्रांड करके Mi A3 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को यूरोपीय देशों समेत भारत में रीब्रांड करके लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात ये होगी की, इसे भी एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोप में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन Mi A2 में LCD डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। फोन में आप 4K क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 20,000 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। ऐसे में इस स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च हुए Vivo S1 से हो सकता है।

Mi A2 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन को 4GB+64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें भी 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया ज सकता है। फोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसका सेकेंडरी डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिकसल का सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 4,030 एमएएच की बैटरी 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप