Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द ही Xiaomi यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा HyperOS , इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट, यहां जानें जरूरी डिटेल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 08:00 AM (IST)

    Xiaomi ने अपने कस्टमर्स के लिए नए OS को पेश किया है जिसे HyperOS के नाम से जाना जाता है। बता दें कि ये MIUI की जगह लेगा। बता दें कि इस सॉफ्टवेयर को कुछ नए स्मार्टफोन में 2024 में पेश किया जाना है। बता दें कि इस लिस्ट में Xiaomi 13 Ultra Redmi Note 12S और Xiaomi Pad 6 शामिल है।आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Xiaomi hyperOS जल्द इन डिवाइस में होगा अपडेट

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपने कस्टमर्स के लिए MIUI के जगह नया सॉफ्टवेयर पेश किया है, जिसे HyperOS के नाम से जाना जाता है। बता दें कि इसे कंपनी ने अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया था। इसके बाद दिसंबर में कई शाओमी और रेडमी डिवाइस को इसका एक्सेस दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल एक नई जानकारी सामने आई है कि 2024 में कुछ और डिवाइस को HyperOS अपडेट मिलने वाला है। आज हम आपको इन सभी डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये इनके बारे में जानते हैं।

    HyperOS अपडेट का प्रिव्यू

    • बता दें कि कंपना ने इस नए वर्जन को पहले ही प्रिव्यू कर लिया है और इसमें बहुत से नए फीचर्स को जगह दी गई है।
    • आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से डिवाइस है, जिसमें आपको नया HyperOS मिल सकता है।
    • बता दें कि MIUI को 13 सालों बाद बदला गया है और नया ह्यूमन सेंट्रिक OS अब लोगों के लिए उपलब्ध है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
    • इन फोन को मिल रहा अपडेट
    • अब कंपनी इसे वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर रहा ह, बता दें कि इस लिस्ट कई नाम शामिल है। इसमें Xiaomi 13 Ultra, 13 Pro, 13, 13T Pro, 13T, Redmi Note 12, Redmi Note 12S, Xiaomi Pad 6 और Poco F5 शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें - Apple Watch जैसी दिखती है Elista की ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच, पहली बार इस मार्केंट में एंट्री कर रहा है ब्रांड

    क्या है HyperOS

    • कंपनी की मानें तो यह HyperOS एक बिल्कुल नया ह्यूमन सेंट्रिक OS है , जो आपको लिए नया यूजर इंटरफेस लाता है । इसमें आपको लो-लेबल रीफैक्टरिंग, क्रॉस-एंड इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी, प्रोएक्टिव इंटेलिजेंस और एंड-टू-एंड सिक्योरिटी मिलती है।
    • बता दें कि इस OS को पहले ही Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro, Xiaomi TV S Pro 85" MiniLED और Xiaomi Watch S3 में पेश किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें -300 वॉच फेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ आएगी Noise की ये स्मार्टवॉच, कीमत 2200 रुपये से कम, यहां जानें जरूरी डिटेल