Xiaomi 48MP रियर कैमरा के साथ लॉन्च कर सकता है Redmi Pro 2 स्मार्टफोन
Xiaomi ने अपने नए फोन के लॉन्च के मीडिया इन्वाइट भेज दिए हैं। साल के अपने पहले इवेंट में कंपनी चीन में Redmi Pro 2 या Redmi 7 लॉन्च कर सकती है।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi ने अपने नए फोन के लॉन्च के मीडिया इन्वाइट भेज दिए हैं। इससे यह कन्फर्म हो गया है की Xiaomi नया फोन लेकर आने वाला है। खबरों की माने तो यह फोन 48MP कैमरा के साथ आ सकता है। वर्ष 2019 के लिए कंपनी के बड़े प्लान्स हैं। साल के अपने पहले इवेंट में कंपनी चीन में Redmi Pro 2 या Redmi 7 लॉन्च कर सकती है। अधिक संभावना है की कंपनी Redmi Pro 2 लॉन्च करने वाली है।
यूँ तो फोन की स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स सामने नहीं आई है। एक लीक हुए पोस्टर के अनुसार, Redmi Pro 2 स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ आ सकता है। इस चिपसेट के साथ उम्मीद की जा सकती है की Xiaomi का यह फोन गेमर्स के लिए भी अच्छा हो सकता है। संभावना है की Redmi Pro 2 इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा या Punch hole डिस्प्ले के साथ आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो Redmi Pro 2 कंपनी का पहला फोन होगा जो ऐसा डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Pro 2 LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन ग्लास रियर पैनल के साथ आ सकता है। ग्लास बैक कवर पर Xiaomi फोन या Redmi Pro 2 ट्रिपल कैमरा के साथ आ सकता है जिसका प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है। बाकि तीन में से एक कैमरा वाइड एंगल लेंस होगा।
क्या होगी कीमत?
Redmi Pro 2 CNY 2000 से अधिक कीमत हो सकती है। भारत में इसकी कीमत की बात करें तो यह ₹ 20500 के आस-पास हो सकती है। हालांकि, Xiaomi ने अभी तक आधिकारिक रूप से फोन से जुडी जानकारी नहीं दी है, तो फोन से जुडी यह जानकारी संभावना के आधार पर ही है।
यह भी पढ़ें:
Nokia 106 (2018) भारत में 1299 रुपये में हुआ लॉन्च, पढ़ें ऑफर डिटेल्स
Vodafone Idea और Airtel से एक बार फिर आगे निकला Jio, जोड़े 1.05 करोड़ नए ग्राहक
Realme Yo! Days Sale 7 जनवरी से होगी शुरू, RealMe U1 के इस वेरिएंट की होगी पहली सेल