Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 2i रखेगा घर का पूरा ध्यान, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
शाओमी ने भारत में अपने नए सिक्योरिटी कैमरा को लॉन्च किया है। ये कैमरा एन्हांस्ड नाइट विजन इंटेलिजेंट मोशन डिटेक्शन (AI ह्यूमन डिटेक्शन) और रीयल-टाइम ट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi India ने भारत में एक नया Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 1080p 2i लॉन्च किया है। Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 1080p 2i उन लोगों के लिए बनाया गया है जो 24×7 सर्विलांस की तलाश में हैं। नया 360-डिग्री कैमरा एन्हांस्ड नाइट विजन, इंटेलिजेंट मोशन डिटेक्शन (एआई ह्यूमन डिटेक्शन) और रीयल-टाइम टू-वे वॉयस कॉलिंग से लैस है।
Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा की कीमत
- Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 2i भारत में 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
- यह कैमरा 7 जुलाई 2022 से Mi.com, Mi Homes, Amazon.in, Flipkart और रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा के फीचर्स
- Xiaomi का नया एडवांस कैमरा हार्डवेयर यूजर्स को इसे नियंत्रित करने में सक्षम करेगा।
- ये कैमरा 1920x1080p मेगापिक्सेल फुल HD वीडियो के साथ पूरे 360° होरिजॉन्टल व्यू के साथ-साथ 108° वर्टिकल व्यू को कैप्चर करता है।
- इसका इनविजिबल 940nm इन्फ्रारेड LEDs यूजर्स को रात के समय की स्पष्ट इमेज के लिए बेहतर नाइट विजन देता है।
- ये कैमरा एआई ह्यूमन डिटेक्शन भी देता है, जो AI को डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ता है।

- इसके साथ ही, कैमरा एक्टिव नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ 2-वे वॉयस कॉलिंग का ऑप्शन भी देता है।
- होम सिक्योरिटी कैमरा Xiaomi कैमरा व्यूअर ऐप के साथ आता है, जो कंज्यूमर्स को अपने स्मार्टफोन से वीडियो रिकॉर्ड करने और स्नैपशॉट लेने की अनुमति देता है।
- इस ऐप सपोर्ट के साथ, यूजर कैमरे को रिमोटली ऑपरेट कर सकते हैं, पसंदीदा रिकॉर्डिंग समय निर्धारित कर सकते हैं और ऐप पर पुरानी रिकॉर्डिंग देख सकते हैं।
- Mi होम सिक्योरिटी कैमरा 360° 1080P दो प्रकार के स्टोरेज विकल्प- माइक्रोएसडी कार्ड (64GB तक) और NAS (नेटवर्क अटैच्ड स्टोरेज) डिवाइस देता है।
Xiaomi 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा के मुख्य स्पेसिफिकेशंस
- कैमरा: 2MP
- फोकल लैंथ: 3.7mm
- कवरेज: 360°
- फिल्ड ऑफ व्यू: 110°
- नाइट विजन रेंज: 10 मीटर
- एक्सपेंडेबल मेमोरी: माइक्रोएसडी सपोर्ट (16-64 GB)
- वाईफाई: 2.4 GHz
- चैनल: 3

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।