Move to Jagran APP

PUBG Mobile Ban: दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेमिंग ऐप PUBG भारत में हुआ बैन, 17.5 करोड़ हैं यूजर्स, जानिए क्या होगा असर

PUBG Mobile Ban PUBG समेत 118 चीनी ऐप्स को भारत सरकार ने बैन कर दिया है। करीब 17.5 करोड़ डाउनलोड के साथ PUBG भारत का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेमिंग ऐप बन गया है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 06:21 PM (IST)
PUBG Mobile Ban: दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेमिंग ऐप PUBG भारत में हुआ बैन, 17.5 करोड़ हैं यूजर्स, जानिए क्या होगा असर
PUBG Mobile Ban: दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेमिंग ऐप PUBG भारत में हुआ बैन, 17.5 करोड़ हैं यूजर्स, जानिए क्या होगा असर

नई दिल्ली, टेक डेस्क. PUBG Mobile Ban : भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पॉप्युलर Battle Royale title गेम PUBG Mobile को बैन कर दिया है। PUBG के साथ ही 118 अन्य चाइनीज ऐप्स को भी बैन कर दिया गया है। भारत में 175 मिलियन (करीब 17.5 करोड़) डाउनलोड के साथ PUBG Mobile देश का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेमिंग ऐप है। भारत में PUBG मोबाइल को इस साल के पहले हॉफ तक कुल 175 मिलियन बार इंस्टॉल किया गया है। PUBG Mobile एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप है। इस ऐप को 1GB से ज्यादा डाउनलोडिंग साइज के साथ भारत में पेश किया गया था। लेकिन PUBG गेम की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने PUBG Mobile के lite वर्जन को पेश किया गया। मौजूदा वक्त में PUBG Mobile का साइज 557MB का है। 

loksabha election banner

दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई वाला गेमिंग ऐप है PUBG

डाटा एनालिटिक्स फर्म Senser Tower के मुताबिक PUBG मोबाइल वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गेमिंग ऐप है। PUBG Mobile का लाइफ टाइम कलेक्शन करीब 22,457 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 के मुकाबले इस साल मई तक PUBG के कारोबार में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैं। इस दौरान PUBG ने यूजर्स से करीब 226 मिलियन डॉलर की कमाई की है। साल 2019 के पहले हॉफ में PUBG Mobile को करीब 9731 करोड़ की कमाई हुई है।

PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप्‍स पर सरकार ने लगाई पाबंदी, राष्‍ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए लिया ये फैसला

PUBG Mobile को चीन से सबसे ज्यादा होती है कमाई 

PUBG Mobile को भारत से डाउलोडिंग के मुकाबले कम कमाई होती है। हालांकि भारत के मुकाबले चीन से PUBG को ज्यादा कमाई होती है। चीन में PUBG मोबाइल को एक दूसरे टाइटल "गेम फॉर पीस" या फिर "पीसकीपर" के नाम से जाना जाता है। अगर गेमिंग के पूरे कारोबार पर नजर डालें तो पता चलता है कि गेमिंग में होने वाली कमाई का करीब 95 फीसदी हिस्सा चीन से आता है। इसके अलावा 2.2% थाईलैंड से गेमिंग में कमाई होती है। थाईलैंड में इस गेम को नए नाम Garena Realm of Valor से जानते हैं। गेमिंग के कारोबार में तीसरा सबसे ज्यादा कमाई करने वाले करने वाला गेम Roblex रहा है इसके अलावा Mixi का Moster Strike और Moon को Coin Master चौथे और पांचवें पायदान पर रहे।

चीनी नहीं साउथ कोरियाई गेम है PUBG

PUBG चीनी गेमिंग ऐप नही है। यह एक साउथ कोरियाई ऑनलाइन वीडियो गेम है। इसे ब्लूव्हेल की सहायक कंपनी बैटलग्राउंड ने बनाया है। इस गेम को शुरुआत में Brendan ने बनाया था, जो कि 2000 की जापानी फिल्म Battle Royal से प्रभावित था। चीनी कनेक्शन की बात करें, तो चीनी सरकार ने शुरुआत में PUBG गेम को चीन में इजाजत देने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में चीन के सबसे बड़े वीडियो गेम पब्लिशर Tencent की मदद से इसे चीन में  पेश किया गया। इसके बदले PUBG में चीनी Tencent कंपनी को हिस्सेदारी देनी पड़ी। इसके बाद ही PUBG को चीनी सरकार की तरफ से इजाजत मिली। इसे चीन में Game of peace के नाम से पेश किया गया। इसी गेम को साउथ कोरिया में Kakao Games की तरफ से मार्केटेड और डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है।

PUBG ban in India: चीन पर भारत ने फिर किया डिजिटल स्ट्राइक, PUBG सहित 118 मोबाइल ऐप्‍स पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध- Watch Video


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.