विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Earth Day 2019: Google Doodle के जरिए पर्यावरण को बचाने की अपील

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 22 Apr 2019 09:04 AM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 04:27 PM (IST)

World Earth Day 2019: Google Doodle में आपको धरती के कुछ खोते जा रहे स्पेशीज को दिखाया गया है जिनमें Wandering Albatross, Coastal Redwood, Paedophryne Amauensis, Amazon Water Lily, Coelacanth, Deep Cave Springtail जैसे स्पेशीज हैं।

News Article Hero Image
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। World Earth Day हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए Google ने एक खास Doodle बनाया है। इस Google Doodle में आपको धरती के कुछ खोते जा रहे स्पेशीज को दिखाया गया है जिनमें Wandering Albatross, Coastal Redwood, Paedophryne Amauensis, Amazon Water Lily, Coelacanth, Deep Cave Springtail जैसे स्पेशीज हैं। इन स्पेशिज को Google Doodle में एक स्लाइड के साथ दिखाया गया है। आप जैसे-जैसे नीचे ड्रॉप डाउन पर टैप या क्लिक करते हैं आपको एक नए स्पेशीज के बारे में जानकारी मिलती है।
 
World Earth Day का इतिहास
 
World Earth Day के इतिहास की बात करें तो हर साल 22 अप्रैल को World Earth Day सेलिब्रेट किया जाता है। World Earth Day को सबसे पहले 1970 में मनाया गया था। 1970 में अमेरिका के कैलिफोर्निया के कोस्ट 30 लाख गैलन पेट्रोल या जहाजों में इस्तेमाल होने वाला तेल फैल गया था जिससे हजारों समुद्री स्पेशीज, डॉल्फीन, सी लायन जैसे समुद्री जीव मर गए थे। जिसके बाद से धरती को बचाने के लिए हर साल World Earth Day मनाया जाता है। World Earth Day 2019 का भी मुख्य मकसद लोगों के बीच में धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूकता फैलाई जा सके। खास तौर पर इस समय तेजी के बढ़ रहे ग्लोबल वॉर्मिंग और प्रदूषण को निंयत्रित करके पर्यावरण और धरती को बचाने के लिए World Earth Day 2019 मनाया जा रहा है।
 

खास Google Doodle स्लाइड
 
इस मौके पर बनाए गए Google Doodle में इन स्पेशीज के स्लाइड शो के अलावा इन स्पेशीज के बारे में मजेदार जानकारियां दी गई है। इस डूडल के पहले स्लाइड में Wandering Albatross चौड़े डैने वाले लिविंग बर्ड के बारे में जानकारी मिलती है। अगले ही स्लाइड में आपको Coastal Redwood के बारे में जानकारी मिलती है जो कि इस समय दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़ है। इसकी ऊंचाई 75 इंसानों को एक के ऊपर एक खड़े करने जितनी है।
 
आपको अगले ही स्लाइड में Paedophryne Amauensis के बारे में जानकारी मिलती है जो कि दुनिया का सबसे छोटा मेढ़क है। वहीं, अगले स्लाइड में आपको Amazon Water Lily के बारे में जानकारी मिलती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस वाटरलिली पर आप बैठ सकते हैं। वहीं, अगले स्लाइड में आपको सबसे पुराने स्पेशीज Coelacanth के बारे में जानकारी मिलती है। Coelacanth 407 मिलियन वर्षों से इस धरती पर मौजूद रहने वाला जीव है। सबसे आखिरी स्लाइड में आपको Deep Cave Springtail के बारे में जानकारी मिलती है जो कि सबसे गहरे गुफाओं में रहने वाला जीव है।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।