Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Windows 10 और 11 यूजर्स को तुरंत अपडेट करना होगा पीसी, स्क्रीनशॉट से आपकी निजी जानकारी हो सकती है लीक

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 09:22 AM (IST)

    Windows Update माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज 10 और 11 यूजर्स को कंपनी की ओर से पीसी को अपडेट करने की जानकारी दी गई है। नए अपडेट को जल्द से जल्द इंस्टॉल करना होगा क्योंकि कंप्यूटर में सुरक्षा से जुड़ी एक खामी पाई गई है। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Windows 10 11 users need to install New Update Security Flaw aCropalypse Screenshot, Pic Courtesy- Jagran FILE

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 और 11 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट मिल रहा है। विंडोज यूजर्स को अपनी पीसी जल्द से जल्द अपडेट करना होगा। कंपनी की ओर से यूजर्स के लिए पीसी सिक्योरिटी को लेकर एक नई जानकारी साझा की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल ऐसे यूजर्स की संवेदनशील जानकारियां लीक होने का खतरा है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि कंप्यूटर में एक सिक्योरिटी फ्लॉ “aCropalypse” की वजह से यूजर द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट से जानकारी लीक होने का खतरा है। बताया जा रहा है कि कंप्यूटर में एक खास तरह की खामी की वजह से स्क्रीनशॉट से क्रॉप और एडिट किए हुए हिस्से की जानकारी लीक हो सकती है।

    किन ऐप पर स्पॉट हुई है सुरक्षा से जुड़ी खामी

    दरअसल माइक्रोसॉफ्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि विंडोज 10 के स्निप और स्केच ऐप (Snip & Sketch app) और विंडोज 11 में स्नीपिंग टूल (Snipping Tool) पर इस सुरक्षा खामी को पाया गया है। CVE-2023-28303 नाम के इस इशू की वजह से स्क्रीनशॉट लिए गए इमेज पर जानकारियों के लीक होने का खतरा मंडराया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आया है कि स्क्रीनशॉट इमेज को लेने, उन्हें एडिट और सेव करना खतरनाक है। इसी तरह, स्नीपिंग टूल में मोडिफाई की गई या ओपन की गई और सेम लोकेशन में सेव की गई इमेज से जानकारियों के लीक होने का खतरा सामने आया है।

    लेटेस्ट अपडेट से होगा समस्या का समाधान

    हालांकि, सुरक्षा से जुड़ी इस खामी को दूर करने के लिए कंपनी की ओर से यूजर्स के लिए नया अपडेट भी पेश किया है। विंडोज 10 के स्निप और स्केच ऐप (Snip & Sketch app) और विंडोज 11 में स्नीपिंग टूल से जुड़ी इस खामी को नए अपडेट से दूर किया जा सकता है।

    यूजर्स के लिए नया अपडेट माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। स्टोर पर लाइब्रेरी के ऑप्शन पर गेट अपडेट्स पर क्लिक कर नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। स्नीपिंग टूल के लिए लेटेस्ट वर्जन 10.2008.3001.0 उपलब्ध है, जबकि स्निप और स्केच टूल के लिए नया अपडेट 11.2302.20.0 मौजूद है।