विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपके पास आया है KBC की ओर से 25 लाख जीतने का मैसेज, हो जाएं सावधान, नहीं तो खाली हो जाएगा आपका अकाउंट

By Ajay VermaEdited By:
Published: Wed, 15 Dec 2021 01:11 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Dec 2021 08:00 AM (GMT+05:30)

व्हाट्सएप (WhatsApp) पर कई दिनों से KBC के एक मैसेज तेजी से फैल रहा है। इसमें दावा किया जा रहा ...और पढ़ें

केबीसी व्हाट्सएप की यह प्रतीकात्मक फाइल फोटो है
केबीसी व्हाट्सएप की यह प्रतीकात्मक फाइल फोटो है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इन दिनों व्हाट्सएप (WhatsApp) पर लोकप्रिय क्विज-शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 25 लाख रुपये इनाम देने का दावा किया गया है। इस मैसेज कहा जा रहा है कि आपके व्हाट्सएप नंबर को केबीसी सिम कार्ड लकी ​​ड्रा कॉम्पिटिशन 2021 के तहत चुना गया है। साथ ही इसमें मैसेज क्लेम करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए भी कहा गया है। बता दें इससे पहले भी एक मैसेज वायरल हुआ था, जिसको भारत सरकार ने फर्जी घोषित किया था।

व्हाट्सएप का फेक मैसेज

हेलो नमस्कार! मैं केबीसी कौन बनेगा करोड़पति मुंबई से विजय कुमार हूं! बधाई हो, केबीसी सिम कार्ड लकी ड्रा प्रतियोगिता 2021 में चयनित आपका व्हाट्सएप नंबर! आपने 25,00,000 लाख केबीसी नकद पुरस्कार जीते हैं। आपका व्हाट्सएप नंबर केबीसी अखिल भारतीय सिम कार्ड लकी ड्रा प्रतियोगिता मुख्य विजेता बंगया है!

25,000,00 लाख केबीसी नकद पुरस्कार का! कृपया अभी संपर्क करें केबीसी कार्यालय व्हाट्सएप नंबर: https://api.whatsapp.com/send?phone=917011789860 केबीसी प्रबंधक: श्री राणा प्रताप सिंह

ऑनलाइन है और अपनी केबीसी पुरस्कार राशि की जानकारी प्राप्त करें! आपका लॉटरी नंबर 0099 आपका केबीसी फाइल नंबर: BT12 प्रिय विजेता कृपया केवल व्हाट्सएप पर कॉल करें! अब अपने व्हाट्सएप नंबर से केबीसी ऑफिस में व्हाट्सएप कॉल करें! https://api.whatsapp.com/send?phone=917011789860 धन्यवाद"

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के मुताबिक, इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी में साइबर ठग अनजान नंबर से पीड़ितों को व्हाट्सएप मैसेज भेजते हैं (उनमें से ज्यादातर +92, पाकिस्तान के आईएसडी कोड से शुरू होते हैं) यह दावा करते हुए कि उनके मोबाइल नंबर ने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है, जिसे कौन बनेगा करोड़पति और रिलायंस जियो द्वारा आयोजित किया गया है। साथ ही पीडितों को मैसेज दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।

जब पीड़ित जीती हुई राशि पाने के लिए उल्लिखित नंबर पर कॉन्टैक्ट करता है, तो साइबर ठग उसे बताता है कि उन्हें पहले लॉटरी टैक्स के साथ-साथ जीएसटी आदि के लिए एक निश्चित राशिप पहले जमा करानी होगी। एक बार जब पीड़ित उस पैसे को जमा कर देता है, तो वे किसी न किसी बहाने से ज्यादा की मांग करने लगते हैं। जालसाज केवल व्हाट्सएप के माध्यम से बात करने पर जोर देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।