Move to Jagran APP

800 ग्राम वजन, 18 मिनट की बैटरी लाइफ और 3 लाख रुपये से अधिक कीमत, कैसा था दुनिया का पहला मोबाइल फोन

आज हमारे लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी आसान है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का पहला फोन कौन सा था। इसे किसने लॉन्च किया था। परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। (फाइल फोटो)

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyPublished: Tue, 24 Jan 2023 06:13 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 06:13 PM (IST)
800 ग्राम वजन, 18 मिनट की बैटरी लाइफ और 3 लाख रुपये से अधिक कीमत, कैसा था दुनिया का पहला मोबाइल फोन
World’s first phone, What is the price, weight and battery life

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आजकल हर रोज मार्केट में एक नया फोन लॉन्च होता है। यानी कि हमारे पास एक स्मार्टफोन के लिए बहुत से विकल्प होते हैं। आज बाजार में सैकड़ों स्मार्टफोन ब्रांड्स शमिल है, जो अलग-अलग प्राइज रेज में स्मार्टफोन या फीचर फोन निकालते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पहला मोबाइल फोन कब आया था। आद हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

loksabha election banner

40 साल पहले आया था पहला मोबाइल

दुनिया का पहला मोबाइल फोन 40 साल पहले जारी किया गया था। जी हां 3 अप्रैल, 1973 को मोटोरोला ने दुनिया के पहले मोबाइल फोन Motorola DynaTAC 8000X को पेश किया था। यह एक ऐसा समय था जब Apple ने अपना ऑपरेशन शुरू ही किया था और Google और कई अन्य टेक दिग्गज कंपनियां अस्तित्व में भी नहीं थी। यह वायरलेस तरीके से कॉल करने में सक्षम होने का नया तरीका और एक बड़ा तकनीकी कदम था।

यह भी पढ़ें- जियो ने एक साथ 50 शहरों में शुरू की Jio True 5G, झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद और सहारनपुर भी लिस्ट में

ईंट जितने भारी होते थे फोन

बता दें कि पहले के मोबाइल भारी ईंट जैसे होते थे, जिन्हें आप आज सामान्य मिनी स्मार्टफोन की तरह नहीं संभाल सकते हैं। लेकिन तब से अब तक मोबाइल इंडस्ट्री में कई तकनीकी बदलाव और परिवर्तन हुए हैं। मोबाइल उपकरणों की चार पीढ़ियां रही हैं और हर पीढ़ी इंडस्ट्री की सफलता को दर्शाते हैं।

मोबाइल फोन का विकास

आज हम आपको दुनिया के पहले मोबाइल फोन, पहले फ्लिप फोन, पहले स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं। दुनिया का पहला मोबाइल फोन Motorola Dynatac सन 1983 में जनता के लिए उपलब्ध कराया गया था। इसकी कीमत 3995 डॉलर यानी लगभग 3.26 लाख रुपये थी। वहीं इस फोन का वजन लगभग 800 ग्राम और बैटरी लाइफ सिर्फ 18 मिनट थी।

दुनिया का पहला फ्लिप फोन

Motorola Microtac दुनिया का पहला फ्लिप फोन था। यह 1989 में लगभग 250 डॉलर यानी कि 20,403 रुपये के प्राइज टैग के साथ जारी किया गया था। यह वास्तव में दुनिया का पहला पॉकेट फोन था। Motorola StarTac अपने रिलीज के समय सबसे छोटा और सबसे हल्का फोन था, जिसका वजन मात्र 88 ग्राम था।

दुनिया का पहला टचस्क्रीन फोन

दुनिया का पहला स्मार्टफोन IBM साइमन 1993 में पेश किया गया था। यह एक टचस्क्रीन डिवाइस था जो फैक्स और ई-मेल भेजने और रिसीव करने का काम कर सकता था।इस फोन की कीमत 899 डॉलर यानी 73,380 रुपये में बिकाता है।

Nokia 3210

इसके बाद Nokia 3210 अब तक का सबसे पहचाना जाने वाला फोन है। इसे 2000 में जारी किया गया था और इसने बाजार में टेक्स्टिंग की शुरुआत की। बता दें कि इसने दुनिया भर में 160 मिलियन यूनिट्स की बिक्री की और अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में से एक बना।

पहली Apple और एंड्रॉयड डिवाइस

इसके बाद 2007 में Apple ने अपना पहला आईफोन पेश किया। बता दे कि तीसरी पीढ़ी के मोबाइल उपकरणों में मोबाइल ब्रॉडबैंड की शुरुआत हुई। बता दें कि HTC EVO 2010 में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाने वाला दुनिया का पहला 4G-रेडी एंड्रॉयड डिवाइस था। यह डिवाइस Android 2.1 पर काम करता था और इसमें सबसे बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, एक 8MP कैमरा था।

यह भी पढ़ें-Tecno के इस फ्लैगशिप फोन की शुरू हुई सेल, मिलते हैं 120Hz रिफ्रेश रेट और 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.