Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twitter पर छाया One Word Tweet ट्रेंड आखिर है क्या ? जानिये किसने इसकी शुरुआत की

    One Word TweetTwitter पर वन वर्ड ट्वीट का अब एक नया चलन शुरू हो गया है। इसके साथ ही यह चर्चा का भी एक विषय बना हुआ है। यूजर्स को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इसकी शुरुआत किसने की। लेकिन हम बताने जा रहे हैं इसकी शुरुआत कैसे हुई।

    By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Fri, 02 Sep 2022 08:35 PM (IST)
    Hero Image
    twitter photo credit - Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। One Word Tweet:Twitter पर आज से वन वर्ड ट्वीट का अब एक नया चलन शुरू हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का भी एक विषय बना हुआ है। यूजर इस वन वर्ड ट्वीट के साथ तेज़ी से जुड़ते जा रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड से जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही कई बिजनेस और संगठन भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं। यूजर्स को समझ नहीं आ रहा कि आखिर इसकी शुरुआत किसने की। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी शुरुआत कैसे हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    One Word Tweet की शुरआत कैसे हुई?

    कथित तौर पर यह उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी ट्रेन सेवा एमट्रैक (Amtrak) नाम के एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट शेयर किया। यह ट्वीट 2 सितंबर 2022 को दोपहर 12. 30 बजे की गई जिसमें सिर्फ एक ही शब्द 'ट्रेन' ट्वीट किया गया।

    इस ट्वीट के बाद ही कुछ घंटों में ही ट्विटर पर वन वर्ड ट्वीट की बाढ़ सी आ गई है। इसके बाद कई बड़ी बड़ी हस्तियों के साथ ही संगठनों (groups) के अकाउंट से भी इसी तरह के ट्वीट किए गए। महज कुछ घंटों में ही लगभग 20,000 रीट्वीट हो चुके थे।

    कौन कौन जुड़ा One Word Tweet से ?

    • इस वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड में अमेरिकी संस्था नासा ( NASA) भी शामिल हो गई। नासा ने ट्वीट कर लिखा- 'Universe'। 
    • दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वन वर्ड ट्वीट किया - 'क्रिकेट'।
    • तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वन वर्ड ट्वीट किया - 'Democracy'
    • स्टारबक्स ने वन वर्ड ट्वीट किया - 'Coffee'

    इसके अलावा स्टारबक्स, गूगल मैप्स, WWE और ICC (International Cricket Council) भी इस वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड से जुड़ गई ।

    जिस तेज़ी से वन वर्ड ट्वीट ट्रेंड चल रहा है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये सिलसिला अभी काफी आगे चलने वाला है। इसमें अभी और कई हस्तियों के नाम जुड़ सकते हैं।