Move to Jagran APP

आईफोन (iPhone)

Apple iPhone भारत में टॉप स्मार्टफोन ब्रांड में गिना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि iPhone की शुरुआत कब हई थी पहला iPhone कब आया था। हम आपको iPhone से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyPublished: Sat, 11 Mar 2023 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 11 Mar 2023 07:51 PM (IST)
आईफोन (iPhone)
Know All about iPhone and journey ,history and generations

नई दिल्ली, टेक डेस्क। 2007 में पहली बार एपल ने अपने iPhone को लॉन्च किया था और हर बदलते साल के साथ कंपनी नए अपडेट और तकनीकी के साथ इसको बेहतर और नया बनाती जा रही है। अब तक एपल ने लगभग 36 iPhone और 15 सीरीज लॉन्च कर दी है। आज हम आपको इस सभी के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइये शुरू करते हैं।

loksabha election banner

कंपनी ने समय-समय पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, टेक्स्ट मैसेजिंग और बिल्ट-इन कैमरा जैसी सुविधाओं को बढ़ाया है। ये iPhone गेम-चेंजिंग रहे हैं और बाजार में एक स्टैंडर्ड स्मार्टफोन का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके साथ ही कंपनी ने डिस्प्ले, बैटरी पावर और साउंड की क्वलिटी में समय के साथ काफी सुधार किए हैं। आइये जानते हैं Apple iPhone के बारे में सबकुछ।

iPhone (2007)

  • सबसे पहला iPhone या यूं कहें ’iPhone’ 2007 में लॉन्च हुआ था।
  • इसके लान्च के कई महीनों पहले से इसके आने की खबर आ गई थी और Apple के सीईओ स्टीव जॉब्स ने 9 जनवरी, 2007 को पहले iPhone का पेश किया। हालांकि इसकी सेल जून काफी देर से हुई थी।

  • इसने 3.5-इच की स्क्रीन, 2-मेगापिक्सेल कैमरा और उस समय की नई मल्टीटच सुविधाएं दी गई थी।
  • कीमत की बात करें तो इसके 4GB मॉडल की कीमत 499 डॉलर यानी 40900 रुपये और 8GB वर्जन की कीमत 599 डॉलर यानी लगभग 49000 रुपये थी।

iPhone 3G और 3Gs

  • iPhone 3G को जुलाई 2008 में लॉन्च किया गया था।
  • इसमें 3G कनेक्टिविटी और 8GB का बेस स्टोरेज था, जो इसके पहले की iPhone की तुलना में कम था। हालांकि इसे 16 GB और 32 GB वर्जन में भी रिलीज किया गया था।
  • इसमें 128MB मेमोरी के साथ 3.5" डिस्प्ले स्क्रीन और 2MP कैमरा था।

  • वहीं अगर iPhone 3GS मॉडल की बात करें तो यह पहला 'S' मॉडल था और इसे 2009 में लॉन्च किया गया था।
  • 3Gs मॉडल में कैमरे को 3MP में अपग्रेड किया गया और पहली बार आईफोन में वीडियो रिकॉर्डिंग को जोड़ा गया।
  • इसके साथ ही Apple ने वॉयस कंट्रोल भी जोड़ा था।

iPhone 4 और 4S

  • 2010 में लॉन्च होने पर iPhone 4 को दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन माना जाता था। इसमें 3.5इंच डिस्प्ले, 5.0 एमपी कैमरा और 32GB तक रैम था।
  • इसके साथ ही यह फ्रंट-फेसिंग कैमरा वाला पहला iPhone भी था। iPhone 4 में रेटिना डिस्प्ले भी दिया गया था।

  • iPhone 4S में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 8MP कैमरा, 64GB स्टोरेज और डिजिटल पर्सनल असिस्टेंट सिरी भी थी।
  • 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सही तरह से उपयोग में लाने के लिए 64GB स्टोरेज विकल्प जोड़ा गया।

iPhone 5, 5S और 5C

  • iPhone 5 उस समय के सबसे एडवांस अपग्रेड के साथ आया था।
  • यह 1GB मेमोरी, LTE कनेक्टिविटी और लाइटनिंग कनेक्टर के साथ आया था।
  • इसकी स्क्रीन को भी अपग्रेड किया गया और यह 4 इंच की हो गई।
  • वहीं मॉडल 5S और 5C को एक साल बाद जारी किया गया था।

  • iPhone 5S में नए A7 प्रोसेसर को भी पेश किया गया।
  • इसमें टच आईडी, डुअल-फ्लैश और स्लो-मोशन वीडियो जैसी कई सुविधाओं शामिल की गई।
  • इस सीरीज में 5C को चार अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया गया था।

iPhone 6 और 6 प्लस

  • इस सीरीज के मॉडल को 2014 में लॉन्च किया गया था और यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला iPhone है।
  • iPhone 6 के ज्यादातर फीचर्स iPhone 5s के समान ही थे। इसके बीच सबसे बड़ा अंतर बड़ी स्क्रीन का था।

  • iPhone 6 प्लस Apple द्वारा पेश किया गया पहला ‘प्लस मॉडल’ था। इसमें 5.5 इंच की स्क्रीन थी और पावर बटन ऊपर से नीचे दाईं ओर चला गया था।

iPhone 6S और 6S प्लस

  • इस सीरीज 6s वेरिएंट को 2015 में लॉन्च किया गया था। Apple ने iPhone 6s को काफी अपग्रेड किया।
  • इनके कैमरों को भी अपग्रेड किया गया है, जो क्रमशः 8MP से 12MP हो गए है।
  • मेमोरी को भी 1 जीबी से बढ़ाकर 2 जीबी तक कर दिया गया था।
  • Apple ने iPhone 6s में 3D टच दिया था।

iPhone SE

  • iPhone SE को 2016 में लॉन्च किया गया था।
  • ये पहला SE मॉडल था, जिसे कंपनी द्वारा iPhone 5S और 6 के स्पेसिफिकेशंस के साथ 3D टच के बिना लॉन्च किया गया था।
  • बता दें कि यह एक सस्ता मॉडल था।

iPhone 7 और 7 प्लस

  • iPhone 7 सीरीज को 2016 में लॉन्च किया गया था। यह पहला स्मार्टफोन था जिसे बिना हेडफोन जैक के पेश किया गया था और इस तरह एयरपॉड्स का युग शुरू हुआ।
  • यह पीछे की तरफ प्लस एक्सक्लूसिव डुअल-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ था।

  • Apple ने iPhone 7 और 7 Plus के लिए 16GB बेस मॉडल विकल्प के बजाय 32GB स्टोरेज से लेकर 256GB तक के मॉडल पेश किए।
  • Apple ने फिजिकल होम बटन को भी हटा दिया और फोर्स-टच होम बटन पेश किया।

iPhone 8 और 8 प्लस

  • 8 सीरीज को 2017 में लॉन्च किया गया था और यह वायरलेस चार्जिंग वाला पहला फोन था।
  • इसमें केवल कुछ मामूली अपग्रेड जैसे ग्लास बैक पैनल, ट्रू-टोन डिस्प्ले तकनीक और कुछ एडिटिंग और फिल्टर अपडेट थे।

iPhone X, XS और XS मैक्स

  • iPhone X को 2017 में 10 साल की सालगिरह के मौके पर लॉन्च किया गया था।
  • यह ओएलईडी पैनल और पोर्ट्रेट मोड सेल्फी लेने वाला पहला iPhone था।
  • Apple ने फेसआईडी यानी फेशियल ऑथेंटिकेशन सिस्टम भी लॉन्च किया।

  • XS और XS Max मॉडल में सबसे प्रमुख अपग्रेड A12 बायोनिक चिपसेट था।

iPhone XR

  • iPhone XR को X के एक महीने बाद लॉन्च किया गया था। यह फोन XS और XS Max से छोटा था लेकिन 7 और 8 प्लस से बड़ा था।
  • इसमें बहुत अधिक अपडेट नहीं थे लेकिन यह एक रंगीन और अधिक किफायती मॉडल था।

iPhone 11, 11 प्रो और 11 प्रो मैक्स

  • iPhone 11 को 2019 में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले था और यह छह रंगों में आया था।
  • इसने 12MPडुअल कैमरा पेश और चौड़े और अल्ट्रा-वाइड लेंस को पेश किया गया था>
  • वहीं iPhone 11 Pro एक में ट्रिपल 12MP कैमरा था। इसने सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले की दिया गया।
  • प्रो मैक्स में एक सुपर एचडी रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया, जो iPhone 11 और 11 प्रो के समान ही था लेकिन उसमें बड़ी स्क्रीन थी।

iPhone SE 2

  • iPhone SE 2 2020 में लॉन्च हुआ ,जो काफी हद तक पहले SE जैसा ही था।
  • इसमें 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले और टच आईडी के साथ होम बटन को वापस लॉन्च किया गया था।
  • नए SE में अपग्रेड A13 बायोनिक चिप, पोर्ट्रेट मोड और डेप्थ कंट्रोल के साथ एडंवास कैमरा सिस्टम, हाई-डेफिनिशन वीडियो, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ थे।

iPhone 12, 12 मिनी, 12 प्रो और 12 प्रो मैक्स

  • 12 सीरीज को भी 2020 में लॉन्च किया गया था और इसमें कई जरूरी अपडेट किए गए थे। 12 मिनी में 5.4 इंच डिस्प्ले वाला सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले शामिल किया गया था।
  • इसके अलावा इसमें नया A14 बायोनिक चिप भी दिया गया था।
  • iPhone 12 एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक नए वाइड कैमरा पर डॉल्बी विजन पर एचडीआर वीडियो शूट करने में सक्षम डुअल-कैमरा सिस्टम के साथ आया था।
  • यह पहला मॉडल भी था जिसके बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं था।
  • 12 प्रो LiDAR स्कैनिंग, बेहतर नाइट मोड और जूम रेंज और लेंस फंक्शंस के साथ आया था।
  • इसमें बेहतर प्रो एडिटिंग सपोर्ट के लिए रॉ तस्वीरें भी शामिल की गई और इसमें 60 फ्रेम प्रति सेकंड तक डॉल्बी विजन भी शामिल किया गया।

iPhone 13, iPhone 13 मिनी, iPhone 13 प्रो और iPhone 13 प्रो मैक्स

  • 2021 में लॉन्च की गई iPhone 13 सीरीज में A15 बायोनिक चिप था।
  • इसके अलावा इसमें बेहतर कैमरे और बेहतर बैटरी लाइफ जैसे कई अपडेट किए गए।

iPhone SE 3

  • SE थर्ड जेन को 2021 में लॉन्च किया गया था और यह पुराने SE मॉडल्स से काफी मिलता-जुलता था।
  • इसमें केवल 5G, A15 बायोनिक चिप, पोर्ट्रेट मोड के साथ उन्नत कैमरा सिस्टम था।
  • इसके साथ इस फोन में डेप्थ कंट्रोल, हाई-डेफिनिशन वीडियो, डीप फ्यूजन, वायरलेस चार्जिंग क्षमता और लंबी बैटरी लाइफ थी।

iPhone 14, 14 प्लस, 14 प्रो और 14 प्रो मैक्स

  • लेटेस्ट iPhone सीरीज हाल ही में 7 सितंबर, 2022 को लॉन्च की गई थी।
  • इस मॉडल सुरक्षा के मुद्दों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते थे।
  • इस फोन में नए अपडेट दिए गए, जिसमें क्रैश डिटेक्शन, सैटेलाइट के माध्यम से SOS, A16 बायोनिक चिपसेट और नया डुअल कैमरा सिस्टम शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.