Move to Jagran APP

क्या है iOS, कब हुई शुरुआत? Apple WWDC 2023 में जुडेंगे कौन-से नए फीचर्स

कल एपल का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2023 होने जा रहा है। ऐसे में एपल यूजर्स के लिए iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया जा सकता है। आईओएस क्या है इसका इतिहास क्या है इस आर्टिकल में इन सभी बातों के बारे में जानेंगे। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaPublished: Sun, 04 Jun 2023 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 03:55 PM (IST)
क्या है iOS, कब हुई शुरुआत? Apple WWDC 2023 में जुडेंगे कौन-से नए फीचर्स
what is iOS history first edition of iphone mobile operating system

नई दि्ल्ली, टेक डेस्क। 5 जून को आईफोन मेकर कंपनी एपल का सबसे बड़ा इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्ररेंस (Apple Worldwide Developers Conference 2023) इवेंट होने जा रहा है। भारत ही नहीं, दुनिया भर में करोड़ों यूजर बेस कंपनी अपने इस इवेंट में यूजर्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी का एलान करने जा रही है।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी अपने यूजर्स के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 17 का एलान कर सकती है। ऐसे में आपके जेहन में भी एपल की इस टर्म आईओएस को लेकर कई सवाल आ रहे होंगे। आईओएस क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई और आईओएस का लेटेस्ट वर्जन कौन-सा है, इन सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं-

आईओएस क्या है?

आसान भाषा में समझें तो आईओएस, एंड्रॉइड और विंडोज जैसा ही ऑपरेटिंग सिस्टम है। आईओएस एपल का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह सिस्टम एपल के मोबाइल डिवाइस जैसे आईफोन और आईपैड पर रन करता है। iOS की फुल फॉर्म आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम है।

एपल का ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर के अलग-अलग गेस्चर जैसे पिंचिंग, टैपिंग, स्वाइपिंग पर काम करता है। हालांकि, शुरुआत में एपल के इस ऑपरेटिंग सिस्टम को आईओएस नाम नहीं दिया गया था।

किस नाम से आया था एपल का ऑपरेटिंग सिस्टम, क्या है इतिहास?

दरअसल एपल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को आईफोन ओएस (iPhone OS) के नाम से पेश किया था। कंपनी ने साल 2007 के बाद साल 2009 तक अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को इसी नाम से पेश किया। 21 जून साल 2010 में iPhone OS का नाम iOS के नाम से रिप्लेस कर दिया गया। यह एपल का iOS का चौथा वर्जन था।

आईओएस का कौन-सा वर्जन कब रिलीज किया गया?

  • iPhone OS के पहले वर्जन को फर्स्ट जनरेशन आईफोन के साथ ही रिलीज किया गया था। यह ऑपरेटिंग सिस्टम June 29, 2007 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 2 को July 11, 2008 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 3 को June 17, 2009 को रिलीज किया गया था।
  • iOS के चौथे वर्जन को iPhone 4 के साथ ही रिलीज किया गया था। यह ऑपरेटिंग सिस्टम June 21, 2010 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 5 को Oct. 12, 2011 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 6 को June 11, 2012 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 7 को Sept. 18, 2013 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 8 को September 2014 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 9 को September 16, 2015 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 10 को September 13, 2016 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 11 को September 19, 2017 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 12 को September 17, 2018 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 13 को September 19, 2019 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 14 को September 16, 2020 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 15 को September 20, 2021 को रिलीज किया गया था।
  • iOS 16 को September 12, 2022 को रिलीज किया गया था।

एपल ने हर साल एक नए सॉफ्टवेयर अपडेट को नए फीचर्स और पुराने खामियों को दूर करने के लिए पेश किया। एपल के वॉइस असिस्टेंट सिरी की बात करें तो iOS 5 रिलीज करने के साथ एपल ने सिरी को पेश किया था। इसके साथ ही एपल यूजर्स के लिए कैमरा ऐप, नोटिफिकेशन सेंटर जैसे फीचर्स को रोलआउट किया गया था।

इसी तरह एपल ने अपने यूजर्स को iOS 8 के साथ फोटो ऐप और एपल म्यूजिक जैसे नए फीचर्स पेश किए थे। iOS 13 सॉफ्टवेयर अपडेट यूजर्स के लिए अपने साथ डार्क मोड, न्यू मैप एप्लीकेशन जैसे फीचर्स लाया। इसके साथ ही सिरी को मैसेज अनाउंस करने की खूबी और एयरपोड यूजर्स के लिए भी सिरी सपोर्ट पेश हुआ।

आईओएस 17 कब और कौन-सी खूबियों के साथ आएगा?

माना जा रहा है कि एपल अपने एनुअल इवेंट में आईओएस 17 का एलान करेगा। इसके साथ ही आईओएस 17 स्मार्ट डिस्प्ले मोड, अपडेटेड हेल्थ ऐप, अपडेटेड एपल एयर, जनरलिंग ऐप ,अपडेटेड एपल म्यूजिक ऐप, ,अपडेटेड एपल शेयरप्ले, ,अपडेटेड एपल वॉलेट ऐप, लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन के साथ लाया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.