हर हरकत पर Google Map की नजर, कब-कहां गए सब पता है उसको
आपकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए गूगल GPS की मदद लेता है। कंपनी कहती है कि इस डेटा को जुटाने से वह यूजर्स को बेहतर सर्विस दे पाती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिल्कुल भी नहीं चाहते कि उनकी लोकेशन को गूगल ट्रैक करे या उनकी हर हरकत उसकी नजर रहे। ऐसे में आप चाहें तो इसे बंद भी कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Map इन दिनों खूब चर्चा में है। वजह है तीन लोगों की मौत। गलत नेविगेशन के चक्कर में तीन लोगों की कार निर्माणाधीन पुल से नीचे जा गिरी। जानकार हैरानी होगी कि आपकी कई हरकतों पर गूगल मैप नजर रखता है। आप किस वक्त कहां गए, वह सब गूगल को पता होता है। एंड्रॉइड फोन में पहले से एक सेटिंग डिफॉल्ट रूप से इनेबल होती है, जिसकी वजह से ऐसा होता है।
आपकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए गूगल GPS की मदद लेता है। कंपनी कहती है कि इस डेटा को जुटाने से वह यूजर्स को बेहतर सर्विस दे पाती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बिल्कुल भी नहीं चाहते कि उनकी लोकेशन को गूगल ट्रैक करे या उनकी हर हरकत उसकी नजर रहे। ऐसे में आप चाहें तो इसे बंद भी कर सकते हैं। इसका एक आसान-सा तरीका है।
ऐसे बंद करें सेटिंग
गूगल मैप के पास अपनी हिस्ट्री सेव नहीं होने देना चाहते हैं, तो इसके लिए एक फीचर को इनेबल करना होगा।
1. गूगल मैप को ओपन करें।
2. अपनी प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
3. इसके बाद योर टाइमलाइन पर क्लिक करें।
4. अब क्लाउड जैसे आइकन के बगल में थ्री डॉट पर क्लिक करें।
5. अब लोकेशन एंड प्राइवेसी सेटिंग पर टैप करें।
6. नीचे लोकेशन सेटिंग में पहले ऑप्शन पर टैप करें।
7. इसके लोकेशन ऑन है तो उसे इनेबल कर दें।
गूगल मैप पर भरोसा करना रिस्की?
गूगल मैप पर भरोसा करना ज्यादातर मामलों में सही होता है। मैप पर अक्सर सटीक जानकारी मिलती है, तो कई बार कन्फ्यूजन भी मैप की वजह से खड़ा होता है। ऐसे में आप मैप पर भरोसा कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसी जगह होती हैं, जो ज्यादा आम नहीं है, तो उस स्थिति में लोकल लोगों से जानकारी ले सकते हैं।
क्यों चर्चा में है गूगल मैप
कुछ दिन पहले तीन दोस्तों की कार गलत नेविगेशन के चलते निर्माणाधीन पुल से नीचे जा गिरी। जिसकी वजह से तीनों दोस्तों को जान गंवानी पड़ी। इस घटना के बाद गूगल मैप जबरदस्त चर्चा में आ गया। इसमें कुछ लोगों को लगा कि मैप की वजह से यह हादसा हुआ। जबकि कुछ ने कहा कि निर्माणाधीन पुल पर जाने की एंट्री मिलना ही गलत है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।