Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपने इस्तेमाल किया है Curved Display वाला स्मार्टफोन? फीचर जानकर हो जाएंगे फैन

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Thu, 15 Jun 2023 05:32 PM (IST)

    Curved Display हाल के कुछ दिनों में आपने इस ग्लास का काफी जिक्र भी सुना होगा। आजकल की लगभग सारी स्मार्टफोन कंपनियां अपना फोन कर्व्ड ग्लास (Curved Display) के साथ पेश कर रही हैं। आइए डिटेल से जानते हैं कर्व्ड ग्लास क्या होता है। (फोटो-जागरण)

    Hero Image
    What is a curved display and how is it different from a normal phone screen

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। जब भी हम नया स्मार्टफोन लेने जाते हैं तो परफॉरमेंस और फीचर को लेकर पुराने फोन से तुलना करते हैं। टेक्नोलॉजी में इस कदर से बदलाव आया है कि अब डिस्प्ले पहले की तुलना में काफी ज्यादा बड़े हो गए हैं। स्मार्टफोन की स्क्रीन भी अब पहले से काफी बड़ी हो गई है। पुराने फोन जहां फ्लैट स्क्रीन के साथ आते थे अब वहीं अब कर्व्ड ग्लास के साथ आने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल के कुछ दिनों में आपने इस ग्लास का काफी जिक्र भी सुना होगा। आजकल की लगभग सारी स्मार्टफोन कंपनियां अपना फोन कर्व्ड ग्लास (Curved Display) के साथ पेश कर रही हैं। आपके दिमाग में ये ख्याल आता होगा कि ये कर्व्ड ग्लास क्या होता है और इसके फायदे क्या-क्या हैं। आइए आज हम आपको कर्व्ड ग्लास के बारे में  डिटेल से बताते हैं।

    क्या होती है कर्व्ड स्क्रीन?

    यह एक तरह की घुमावदार स्क्रीन होती है। इसमें 2-डी स्क्रीन के बजाय 3-डी स्क्रीन होती है। यह हमारे सोचने के तरीकों को काफी हद तक बदल सकता है और टीवी और लैपटॉप से ​​लेकर टैबलेट और मोबाइल डिवाइस तक कई तरह के इंटरफेस का इस्तेमाल कर सकता है।

    घुमावदार स्क्रीन लाइट-एमिटिंग डायोड (LED) डिस्प्ले होती है। फ्लैट ग्लास या प्लास्टिक स्क्रीन की तुलना में अधिक लचीलेपन को देखेंगे, जिसमें आमतौर पर एक जेस्चर टचस्क्रीन इंटरफ़ेस शामिल होता है। आपने गौर किया होगा कि जहां स्क्रीन और बॉडी मिलते हैं वहां पर डिसप्ले थोड़ी घुमावदार होती है।

    कब से शुरू हुआ कर्व्ड डिस्प्ले

    मोबाइल फोन में कर्व्ड डिस्प्ले (Curved Display in Hindi) की शुरुवात महंगे फोन के साथ हुई थी। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ने लगी वुई तरह से अब बजट फोन में भी ये डिस्प्ले देखने को मिलने लगी है। बता दें, साल 2011 में नोकिया ने लुमिया 800 मॉडल को लॉन्च किया था। ये माइक्रोसॉफट विंडोज फोन ओएस पर चलने वाला पहला फोन था जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ आया था। नोकिया के बाद सैमसंग ने अपने गैलेक्सी नोट 4 में इसी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया था।

    कर्व्ड ग्लास के फायदे

    बता दें, मोबाइल फोन कंपनियां कर्व्ड ग्लास (Curved Glass) का इस्तेमाल बेहतर टच के लिए करती हैं। जब आप कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले वाले फोन को टच करेंगे तो आपको फोन की स्क्रीन नहीं चुभेंगी। आपको डिस्प्ले का अच्छा फील होगा। जब आप फोन चलाते समय स्क्रीन पर टच और स्वाइप करेंगे तो आपकी उंगलियां बॉडी पर नहीं लगेगी। कर्व डिसप्ले की वजह फोन निर्माताओं कंपनियों को बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन को छोटा और पतला रखने में मदद मिलता है।

    इनसे उनका खर्च भी बच जाता है। फोन को आप जब पीछे से पकड़ेंगे तो कर्व्ड डिस्प्ले में स्क्रीन बॉडी से थोड़ी उपर आ जाती है और हाथ स्क्रीन पर लगती नहीं है। बता दें, स्क्रीन को कर्व्ड बनाने की प्रक्रिया बेहद ही सख्त और मजबूत होती है और साधारण स्क्रीन इस प्रक्रिया में टूट जाएगी। इसलिए कर्व्ड को मजबूत माना जाता है।