Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Smartwatch को कौन से फीचर्स बना रहे है लोकप्रिय, क्या रहेगा इसका भविष्य, जानिये विस्तार से

    Smartwatch आपके पास होगी और अगर नहीं है तो आप लेना जरूर चाहते होंगे। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं कि स्मार्टवॉच क्यों इतनी लोकप्रिय हो रही है और इसका भविष्य कैसा रहेगा। जानिये सब विस्तार से।

    By Kritarth SardanaEdited By: Updated: Mon, 10 Oct 2022 08:47 PM (IST)
    Hero Image
    Apple watch photo credit - apple India

    नई दिल्ली, कृतार्थ सरदाना। Smartwatch की बात करें तो इसमें कई अनेक फीचर्स मिलते है। लेकिन क्या इन स्मार्टवॉच के फीचर्स सच में ऐसे होते हैं जो इसे सामान्य से अलग एक स्मार्टवॉच बनाते हैं। इसके साथ ही स्मार्टवॉच क्या भविष्य की टेक्नोलॉजी रहेगी या नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज बाज़ार में 1000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये तक की स्मार्टवॉच मौजूद हैं। इनमें भारतीय कंपनी बोट, ज़ेब्रोनिक्स, फायर बोल्ट, नॉइज़ से लेकर फिटबिट, सैमसंग, गूगल और ऐपल तक की स्मार्टवॉच मौजूद हैं। लेकिन क्या इस रेंज की स्मार्टवॉच में मिलने वाले कौन से फीचर्स सच में लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं। जो ना सिर्फ कंपनियों की मार्केटिंग तक ही सीमित रह जाते हैं बल्कि स्मार्टवॉच को भी लोकप्रिय बना रहे हैं।  

    स्मार्टवॉच में मिलते हैं हेल्थ से जुड़े कई फीचर्स

    अधिकतर स्मार्टवॉच में सेहत से जुड़े कोई ना कोई फीचर्स होते ही हैं। हालांकि फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में हेल्थ फीचर्स की भरमार होती हैं। हाल ही में गूगल ने पहली बार अपनी Google Pixel Watch के नाम से अपनी पहली स्मार्टवॉच लांच की है। भविष्य को देखते हुए Google स्मार्टवॉच को उससे कहीं अधिक देखता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसकी यह स्मार्टवॉच जान जाएगी कि आप कहां पर हैं,क्या कर रहे हैं और आप कैसा महसूस कर रहे हैं।

    यहां तक ​​कि एआर ग्लास भी आपको उस तरह से नहीं समझ पाएंगे जैसे कि Pixel Watch आपको समझ सकती है। Google ने बताया है अब समय के साथ कंपनी देख रही है कि स्मार्टवॉच फोन की तरह ही महत्वपूर्ण होती जा रही है।

    Android में इंजीनियरिंग के पूर्व निदेशक डेविड सिंगलट स्मार्टवॉच को एक शक्तिशाली कंप्यूटर बताते है जो पूरे दिन आपके शरीर पर आराम से पहनने के लिए पर्याप्त छोटा है।

    दिलचस्प बात यह है कि वियरेबल्स तेजी से सबसे अधिक मांग वाला IoT (इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स) टूल बनता जा रहा है क्योंकि यूजर्स किसी भी तरह से कनेक्ट होना चाहते हैं। Apple, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टवॉच निर्माता है। इसी कारण कंपनी स्मार्टवॉच के उद्योग पर हावी भी रहती है, लेकिन वियरेबल्स में और अधिक सुविधाओं को जोड़ने के साथ, पूरा बाजार एक बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है।

    स्मार्टवॉच क्यूँ हो रही है लोकप्रिय? 

    Wearable के बाजार में अत्यधिक उछाल को यूजर्स की बढती मांग के कारण देखा गया है। स्मार्टवॉच में मिलने वाले स्वस्थ से जुड़े फीचर्स के कारण ही यह लोकप्रिय हुई। आज के दौर में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है ऐसे में स्मार्टवॉच में मिलने वाले हेल्थ फीचर्स से वो खुद को फिट रखते हैं।

    आज बाज़ार में फिटनेस ट्रैकर, ECG,हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, SPO2 यानी Oxygen saturation जैसे कई फीचर्स हाथ की कलाई पर एक गैजेट में मिलते हैं। इनके अलावा इनमें स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन, music कंट्रोल, फाइंड टूल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    स्मार्टवॉच का भविष्य  

    स्मार्ट वियरेबल्स का वैश्विक बाजार 2026 तक 776.23 मिलियन यूनिट के शिपमेंट तक पहुंचने का अनुमान है। और कोरोना जैसी महामारी के बावजूद 2020 में 266.5 मिलियन यूनिट वियरेबल्स ग्राहकों को बेचे गए।

    5G के लांच होने के बाद वियरेबल्स की संभावनाएं और बढ़ेगी। 5G इन उपकरणों को वास्तविक समय में विश्लेषण भेजने और प्राप्त करने की अनुमति देगा, जिससे विलंबता की समस्या अतीत की बात हो जाएगी।

    सीधे शब्दों में कहा जाए तो स्मार्टवॉच सुप्रीम वियरेबल बन सकती है। नई सुविधाएं और एप्लिकेशन, बिल्ट-इन सेंसर के साथ, डेवलपर्स के लिए काम करने और उनकी सेवाओं में सुधार करने के लिए पर्याप्त डेटा उत्पन्न करने में सक्षम होंगे। आने वाले वर्षों में वियरेबल तकनीक में केवल सुधार और यूजर्स को बेहतर सुविधाएँ भी मिलती रहेगी। 

    यह भी पढ़ें-  Google Pixel 6A पर मची है लूट, अमेज़न सेल में अब इतना सस्ता हो गया, जानिये नई कीमत