विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WAVES की शुरू हो गई तैयारी; मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्तर को बेहतर बनाएगा ये सम्मेलन

Published: Sat, 13 Jul 2024 02:23 PM (IST)

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इडस्ट्री को नए पहचान दिलाने और इंटरनेशनल फिल्ममेकर को भारतीय इंडस्ट्री की ...और पढ़ें

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट की हो गई शुरुआत
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट की हो गई शुरुआत

HighLights

  1. सूचना और प्रसारण मंत्रालय WAVES का आयोजन कर रहा है, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
  2. ये चार दिवसीय कार्यक्रम नवंबर 2024 को गोवा में आयोजित किया जा रहा है।
  3. WAVES का उद्देश्य भारत को वर्ल्ड कंटेंट क्रिएशन हब के रूप में स्थापित करना है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (M&E) स्किल को बढ़ावा दे रही है। इसे लेकर गोवा में इस साल नवंबर में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) का आयोजन होना है। इस इवेंट में हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर जेम्स कैमरून और स्टीवन स्पीलबर्ग शामिल होंगे। इसके जरिए सरकार भारतीय मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की पहुंच ग्लोबल मार्केट तक लेकर जाना चाहती है।

WAVES को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह दावोस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम समिट जैसा इवेंट होगा। इसका आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) कर रही है। इसके साथ ही इसे भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से जोड़ा जा सकता है। इस इवेंट को लेकर भारत सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

कंटेंट क्रिएशन का हब बनेगा भारत?

  • WAVES का सबसे पहला उद्देश्य है कि भारत को वर्ल्ड कंटेंट क्रिएशन हब के रूप में स्थापित किया जा सके।
  • इसके लिए मंत्रालय अपनी इंडस्ट्री में फिल्म प्रोडक्शन और पोस्ट प्रोडक्शन में अत्याधुनिक तकनीकी के विकास और उपयोग को शोकेस करेगा।
  • WAVES इंटरनेशनल फिल्ममेकर को भारतीय इंडस्ट्री की क्षमता की तरफ आकर्षित करने का एक अचूक प्रयास है।

यह भी पढ़ें - Monsoon Tech Tips: फोन-लैपटॉप ही नहीं, एसी, टीवी फ्रिज और वॉशिंग मशीन का बरसात में ऐसे रखें ख्याल

प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन?

  • WAVES इवेंट 21 नवंबर को शुरू होगा , जो चार दिनों तक चलेगा। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
  • इसके अलावा इस शनिवार को दिल्ली में कर्टन रेजर प्रोग्राम की तैयारी की गई है, जिसमें बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे।
  • इस प्रोग्राम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, अलग-अलग देशों के राजदूत और कम से कम 70 इंडस्ट्री लीडर शामिल होंगे।
  • ये सभी दिग्गज इस बात पर चर्चा करेंगे कि समिट को किस तरह से आकार दिया जाए , जिससे लाभ मिल सकें।

इवेंट में क्या होगा खास

  • WAVES में कई अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किए जानें का वादा किया गया है, जिसमें कॉन्फ्रेंस, बिजनेस इवेंट, एग्जीबिशन, मीडिया मार्केट और टैलेंट शोकेस स्टेज को शामिल किया गया है।
  • यह एक बड़े पैमाने का आयोजन है , जो वर्ल्ड मीडिया और एंटरटेनमेंट इडस्ट्री में एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की भारत की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें - 16GB रैम Honor और 5,000mAh की बैटरी वाला Honor का धमाकेदार फोन हुआ लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें जरूरी बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।