विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vodafone ने 126 रुपये में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 28 Feb 2019 03:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 12:19 PM (IST)

Vodafone के इस नए प्लान का फायदा ज्यादा कॉल करने वाले यूजर्स को होगा। इस प्लान में डाटा का भी लाभ दिया जा रहा है

Vodafone ने 126 रुपये में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा
Vodafone ने 126 रुपये में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दूरसंचार कंपनी Vodafone ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 129 रुपये है। इससे पहले Airtel ने भी अपने यूजर्स के लिए 119 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था। Vodafone के इस नए प्लान का फायदा ज्यादा कॉल करने वाले यूजर्स को होगा। इस प्लान में डाटा का भी लाभ दिया जा रहा है। इन दिनों दूरसंचार कंपनियों के बीच प्रीपेड प्लान लॉन्च करने का वॉर चल रहा है। सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को नए प्लान्स के जरिए ज्यादा बेनिफिट्स देने की कोशिश कर रही हैं। आइए, जानते हैं Vodafone के इस नए प्लान के बारे में।

Vodafone 129 रुपये वाला प्लान

Vodafone ने अपना यह प्रीपेड प्लान बोनस प्लान के तौर पर निकाला है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ फ्री नेशनल रोमिंग के साथ मिलता है। साथ ही इस प्लान के लिए कोई FUP (फेयर यूस पॉलिसी) लिमिट नहीं रखी गई है। इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। जिसका इस्तेमाल यूजर्स पूरी वैलिडिटी के दौरान कर सकते हैं। डाटा की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 1.5GB हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलता है। इस डाटा का इस्तेमाल यूजर्स पूरी वैलिडिटी के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा वोडाप्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

नया प्रीपेड प्लान लाने की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लान का लाभ गुजरात, चेन्नई के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सर्किल के लोगों को मिलेगा। पिछले साल Vodafone Idea और Airtel को फ्री लाइफटाइम इनकमिंग बंद करने के बाद काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कई यूजर्स दूसरे ऑपरेटर में शिफ्ट हो गए हैं। साथ ही इन दोनों कंपनियों के मिनिमम रिचार्ज प्लान्स के लॉन्च होने से भी कई यूजर्स नाराज हैं।

Airtel के इस प्लान से है मुकाबला

Vodafone के इस प्लान का मुकाबला Airtel के 119 रुपये वाले प्लान के साथ होगा। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए 1GB डाटा का लाभ ले सकते हैं।

अन्य प्लान्स

Vodafone के 200 रुपये से कम के और भी कई प्लान्स मौजूद हैं जिनमें 119 रुपये का प्लान, 169 रुपये का प्लान और 199 रुपये का प्लान शामिल है। Vodafone के 119 रुपये के प्लान में Airtel के 119 रुपये वाले प्लान्स की तरह ही बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। वहीं 169 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमे यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा और 100 फ्री एसएमएस अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। 199 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें भी यही बेनिफिट्स 1.4GB डेली डाटा के साथ मिलता है।

यह भी पढ़ें:

BSNL ने रु 349 का प्रीपेड प्लान किया Revise, 3.2GB डाटा प्रतिदिन समेत 64 दिन की वैधता

Vivo V15 Pro Review: 48MP कैमरा वाला पावरफुल डिवाइस

Honor Watch Magic स्मार्टवॉच Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध, कीमत 13,999

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।