विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vodafone ने Jio से कम कीमत में लॉन्च किया लंबी वैलिडिटी वाला पैक, मिलेंगे अनलिमिटेड बेनिफिट्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 19 Apr 2019 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 11:39 AM (IST)

Vodafone का यह प्लान रिलायंस Jio के एनुअल प्लान से कम कीमत में उपलब्ध है। इससे पहले Airtel ने भी एनुअल प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को 1 साल की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है।

News Article Hero Image
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। उपभोक्ता के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Vodafone-Idea ने नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 1 साल की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। Vodafone का यह प्लान रिलायंस Jio के एनुअल प्लान से कम कीमत में उपलब्ध है। इससे पहले Airtel ने भी एनुअल प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को 1 साल की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है।  Vodafone-Idea का यह लंबी वैलिडिटी वाला प्लान यूजर्स को मिनिमम रीचार्ज पैक्स के छुटकारा दिला सकता है।
 
Vodafone ने अपना एनुअल प्लान 999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही एक साल की वैलिडिटी का भी लाभ मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में नेशनल रोमिंग में भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 12GB 3G या 4G डाटा का लाभ मिलता है। Vodafone-Idea का यह प्लान केवल प्रीपेड यूजर्स को लिए उपलब्ध है। 
 

रिपोर्ट्स की मानें तो Vodafone का यह लंबी वैलिडिटी वाला प्लान फिलहाल केवल पंजाब टेलिकॉम सर्किल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही, इस प्लान को देश के अन्य टेलिकॉम सर्किल में भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। 
 
रिलायंस Jio के एनुअल प्लान की बात करें तो यह यूजर्स को 1,699 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमि़टेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को कुल 547.5GB डाटा का लाभ मिलता है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा का लाभ, 100 फ्री नेशनल एसएमएस के साथ मिलता है।
 
इससे पहले Vodafone-Idea ने भी पिछले दिनों 1,699 रुपये और 1,499 रुपये की कीमत में एनुअल प्लान्स लॉन्च किए थे। Vodafone-Idea के इस एनुअल प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा का लाभ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।