Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo Y35 5G: विवो अपने इस स्मार्टफोन का ला सकता है 5G वर्जन, जानिये इसके लीक फीचर्स

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 06:39 PM (IST)

    Vivo Y35 5G विवो अपने कई नए स्मार्टफोन को लांच करने की तैयारी में लगा हुआ है। अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही अपने एक 4G स्मार्टफोन का 5G वर्जन ला सकता है। जानिये इस फोन के लीक फीचर्स।

    Hero Image
    Vivo smartphone photo credit - Vivo India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी कंपनी Vivo ने इस साल अगस्त के महीने में अपना एक स्मार्टफोन Vivo Y35 लांच किया था। यह एक 4G स्मार्टफोन था। अब 5G के जमाने में सभी कंपनी अपने 5G स्मार्टफोन लांच कर रही है। इसलिए विवो भी अपने अपने इसी स्मार्टफोन का 5G वर्जन को लांच करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवो एक नए 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसे Vivo Y35 5G के नाम से ही लांच किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन के कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo Y35 5G के संभावित फीचर्स

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवो के इस फोन में 6.51 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन हो सकती है। इसमें 720 x 1600 पिक्सल का रेजलूशन दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन को 4 स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 13 MP का बैक कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर, wifi,ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी इस फोन को android 12 के साथ पेश कर सकती है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी मिल सकती है।

    Vivo Y35 4G के फीचर्स पर एक नज़र

    • डिस्प्ले- इस फोन में 6.58-इंच FHD डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।
    • प्रोसेसर- इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगा मिलता है.

      रैम और मेमोरी- इस फोन में 8 GB रैम और 3 GB वर्चुअल रैम मिलती है। इसमें 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

    • कैमरा- यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50 MP का मुख्य कैमरा, 2 MP का बोकेह और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। तो वहीं सेल्फी के लिए 16 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है
    • बैटरी- फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही 44 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी मौजूद है।
    • ओएस- यह फोन Android 12 पर आधारित FunTouch OS 12 पर काम करता है।  

    comedy show banner
    comedy show banner