Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo V25 5G की लांच डेट का हुआ खुलासा, जानिये कब लांच होने जा रहा है ये नया फोन

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 10:19 AM (IST)

    Vivo V25 5G Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V25 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसका ऐलान किया है। इसके सा ...और पढ़ें

    Hero Image
    Vivo V25 5G photo credit - Vivo India

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Vivo V25 5G: चीनी कंपनी Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V25 5G की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये घोषणा की है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसी सीरीज से Vivo 25 Pro भी भारत में लांच किया है। अब कंपनी इसे पेश करने जा रही है। इस फोन के कुछ फीचर्स तो कंपनी ने पहले ही बता दिए थे लेकिन अब इसके लॉन्च होने के बाद सभी फीचर्स पता चल जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivo V25 5G कब हो रहा है लॉन्च?

    Vivo V25 5G भारत में 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

    Vivo V25 5G के लिस्टेड और संभावित फीचर्स

    • डिज़ाइन- Vivo ने Vivo V25 pro में Colour-Changing Fluorite AG Glass का फीचर दिया था और अब कंपनी यही फीचर Vivo V25 5G में भी देने जा रही है. इस फीचर से फोन के बैक पैनल का रंग बदल जाता है।
    • डिस्प्ले - इस फोन में 6.62 इंच की स्क्रीन से Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 90 HZ का रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है।
    • प्रोसेसर – कंपनी इस फोन में MediaTek Dimensity 900 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा सकती है।
    • कैमरा – इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 64 MP का मेन OIS बैक कैमरा लगा होगा. हालाँकि बाकी दोनों कैमरों की अभी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट अनुसार इसमें 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 MP का तीसरा कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ लगा लगा हो सकता है। लेकिन कंपनी ने यह बताया है कि इस फोन में 50 MP का फ्रंट ऑटो फोकस कैमरा लगा होगा।
    • रैम और इंटरनल स्टोरेज- कंपनी ने बताया है कि वह अपने इस नए फोन को 8 GB एक्सटेंडेड रैम के साथ बाज़ार में उतारेगी. रिपोर्ट के अनुसार फोन में 128 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
    • ओएस – यह फोन Android 12 के साथ लॉंच हो सकता है।
    • बैटरी- इसमें 4,500 MAH की बैटरी लगी हो सकती है। इसके साथ ही इसमें 44 W या 66 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।
    • रंग – विवो इस नए फोन को ब्लैक और ब्लू जैसे 2 रंगों के साथ लॉंच कर सकती है।
    • अन्य फीचर्स- इस फोन में डुअल सिम, 3.5 mm जैक, वाई फ़ाई, और ब्लूटूथ 5.1 जैसे सभी फीचर्स भी दिये जा सकते हैं।