विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo V17 आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Stream

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 09 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 09:10 AM (IST)

Vivo V17 को भी Vivo V17 Pro की तरह ही केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा।

Vivo V17 आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Stream
Vivo V17 आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें LIVE Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपने एक और पंचहोल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Vivo V17 को आज भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के टीजर के मुताबिक, इसमें भी Vivo V17 Pro की तरह ही क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट 9 दिसंबर को दिन के 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के पिछले दिनों ही कई लीक्स सामने आई हैं। Vivo V17 को भी Vivo V17 Pro की तरह ही केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन की संभावित कीमत की बात करें तो इसकी कीमत Rs 20,000 की प्राइस रेंज के बीच हो सकती है।

इस स्मार्टफोन के अब तक जो फीचर्स सामने आए हैं उसके मुताबिक इसमें 6.44 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट प्रोसेसर के साथ आ सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही प्रोट्रेट लेंस दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी भीचर्स की बात करें तो इसमें Type C चार्जिंग जैक और 18W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS9 के साथ आ सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

स सीरीज के पिछले लॉन्च हुए स्मार्टफोन V17 Pro की बात करें तो ये ड्यूल सेल्फी पॉप-अप कैमरे के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को भी 48 मेगापिक्सल के क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ और एक ही स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। Vivo Z1 Pro को कंपनी ने अपने पहले पंच-होल डिस्प्ले कैमरे वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।