विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo V17 का डिजाइन आया सामने, 9 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 04 Dec 2019 12:03 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 12:18 PM (IST)

Vivo V17 के कुछ लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं अब जो नई लीक सामने आई है उसमें उस स्मार्टफोन के हैंड्स ऑन वीडियो को दिखाया गया है।

Vivo V17 का डिजाइन आया सामने, 9 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च
Vivo V17 का डिजाइन आया सामने, 9 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Vivo V17 को भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। इससे पहले भारत में इस सीरीज के Vivo V17 Pro को ड्यूल सेल्फी पॉप-अप कैमरे और क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा चुका है। इस सीरीज के इस नए मॉडल के कुछ लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं, अब जो नई लीक सामने आई है उसमें उस स्मार्टफोन के हैंड्स ऑन वीडियो को दिखाया गया है। इस वीडियो में इसके रियर डिजाइन को स्पॉट किया गया है। 91mobiles द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में इस स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट पैनल को देखा जा सकता है।

इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में चार कैमरे देखे जा सकते हैं। हालांकि, इसका क्वॉड रियर कैमरा डिजाइन Samsung Galaxy M30s की तरह ही देखा जा सकता है। इसके फ्रंट पैनल में नॉच नहीं देखा गया है, इसका मतलब यह है कि ये भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसके बैक पैनल में तीन कैमरे लेफ्ट साइड वर्टिकली अलाइंड है, जबकि एक कैमरा तीसरे कैमरे की बगल में दिया गया है। फोन में LED फ्लैश को सेंटर में दिए गए कैमरे के बगल में देखा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को रूस में वाटरड्रॉप नॉच फीचर के साथ लॉन्च किया गया है।

Vivo V17 के अब तक जो लीक्स सामने आए हैं, उसके मुताबिक, इसमें 6.44 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोन में इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ये पॉप-अप भी हो सकता है या फिर नॉच के साथ भी आ सकता है। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही प्रोट्रेट लेंस दिया जा सकता है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में Type C चार्जिंग जैक और 18W की फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS9 के साथ आ सकता है। फोन में पावर देने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को मिड बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।