Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में जल्द ही Vivo और iQOO के फोन में मिल सकता है नया Origin OS, चीन में 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 11:19 AM (IST)

    Vivo अपने Origin OS इंटरफेस को भारत में लाने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल कंपनी के फोन Funtouch OS पर चलते हैं लेकिन अब टिप्स्टर का दावा है कि जल्द ही इन्हें Origin OS में बदला जाएगा। चीन में Android 16 बेस्ड Origin OS 6 लॉन्च होने जा रहा है और उम्मीद है कि Vivo X300 सीरीज इसके साथ आएगी। भारत में भी धीरे-धीरे रोलआउट हो सकता है।

    Hero Image
    Vivo अपने यूजर्स के लिए नया Origin OS लाने जा रहा है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo चीन में अपने यूजर्स के लिए नया Origin OS लाने जा रहा है। इस समय ज्यादातर Vivo और iQOO फोन्स Android 15 बेस्ड Origin OS 5 पर चलते हैं। Android 16 बेस्ड Origin OS 6 अगले महीने पेश किया जाएगा। अपकमिंग Vivo X300 सीरीज सबसे पहली सीरीज होगी जो बॉक्स से ही Origin OS 6 पर चलेगी। अब एक टिप्स्टर का दावा है कि कंपनी इंडिया में भी Funtouch OS को हटाकर Origin OS लाने की तैयारी कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने X पर पोस्ट किया है कि भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन जल्द ही Origin OS इंटरफेस पर चलने लगेंगे। हालांकि उन्होंने इसे 'कन्फर्म्ड' बताया है, लेकिन तब तक इसे पक्का नहीं माना जा सकता जब तक कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल अपडेट न मिले।

    फिलहाल भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन Funtouch OS पर चलते हैं। अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो Vivo धीरे-धीरे Funtouch OS को हटाकर Origin OS लाएगा। इससे इंडियन यूजर्स को भी चीन जैसे ही एक यूनिफाइड एक्सपीरियंस मिलेगा।

    ये पहली बार नहीं है जब Origin OS के इंडिया में आने को लेकर चर्चा हो रही है। कुछ हफ्ते पहले Reddit के r/Vivo थ्रेड पर एक यूजर ने, जिसने खुद को Vivo India एम्प्लॉयी बताया था, दावा किया था कि Android 16 बेस्ड Origin OS 6 इंडिया में रोल आउट होगा। हालांकि उस यूजर ने कोई टाइमलाइन नहीं बताई थी। शुरुआत हाई-एंड मॉडल्स से हो सकती है और बाद में मिड-रेंज और एंट्री-लेवल फोन तक भी पहुंच सकता है।

    उधर, Vivo ने कन्फर्म किया है कि Android 16 बेस्ड Origin OS 6 चीन में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo X300 और Vivo X300 Pro सबसे पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं जो इस लेटेस्ट Origin OS 6 पर चलेंगे।

    यह भी पढ़ें: Instamart की मेगा सेल शुरू, 90% तक मिल रही है छूट; 10 मिनट में पहुंचेंगे प्रोडक्ट्स