विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Valentine’s Day Alert! प्यार के नाम पर टूट न जाए दिल, बैंक अकाउंट लूट लेंगे स्कैमर्स; भूलकर भी न करें ये काम

Published: Tue, 13 Feb 2024 01:00 PM (IST)

स्कैमर्स ऐसे लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं जो प्रेम की चाहत में डेटिंग वेबसाइट पर एक्टिव हैं। ...और पढ़ें

इस वैलेंटाइन पर प्यार के नाम पर न हो जाए धोखा
इस वैलेंटाइन पर प्यार के नाम पर न हो जाए धोखा

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्कैमर्स ऐसे लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं जो प्रेम की चाहत में डेटिंग वेबसाइट पर एक्टिव हैं।

एक सर्वे के साथ खुलासा हुआ है कि 26 प्रतिशत भारतीयों को असल में रियल पर्सन नहीं, बल्कि एआई-जनरेटेड बॉट से प्यार हुआ था।

स्कैमर्स बिछा रहे प्यार का जाल

साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकफी ने एक नए सर्वे के साथ पाया है कि 77 प्रतिशत भारतीयों को रोमांस स्कैम के तहत ऐसी प्रोफाइल भी दिखी हैं, जो फेक थीं या एआई टूल का उपयोग करके बनाई गई थी।

वहीं, 39 प्रतिशत भारतीयों ने स्वीकार किया है कि वे ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर असल में एक स्कैमर से बात कर रहे थे।

रिपोर्ट की मानें तो इस वैलेंटाइन डे पर 56 प्रतिशत भारतीय एआई का इस्तेमाल कर अपने प्रेमी के लिए मैसेज लिखने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Infinix Hot 40i: 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज वाला फोन इस दिन हो रहा है लॉन्च, कंपनी ने लॉन्चिंग डेट से हटाया पर्दा

किन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

दरअसल, यह चेतावनी केवल डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ही नहीं दी जा रही है। अगर आप डेटिंग ऐप इस्तेमाल नहीं भी करते हैं तो भी इस तरह के स्कैम से बचने की जरूरत है।

McAfee Labs के मुताबिक वैलेंटाइन डे के मौके पर मालवेयर का प्रचार 25 प्रतिशत तक बढ़ा है। वहीं, मालवेयर वाले यूआरएल में भी 300 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

रोमांस थीम पर बेस्ड स्पैम और ईमेल की संख्या में भी 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। बता दें, मैकफी का यह सर्वे दुनिया भर के सात देशों के लिए किया गया। इस सर्वे में कुल 7000 लोग शामिल थे, इनमें भारतीय भी थे।

स्कैमर्स कैसे बना रहे हैं शिकार

स्कैमर्स उन यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं जो वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर के लिए शॉपिंग या गिफ्ट खरीद रहे हैं। McAfee Labs की मानें तो इस तरह के स्कैम में 14 फरवरी तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कैसे रहें सतर्क

  • किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर अनजान लोगों के साथ बातचीत करने के दौरान प्राइवेट बातों को लेकर सावधान रहें।
  • वैलेंटाइन डे की शॉपिंग के लिए किसी भी वेबसाइट के लिंक पर न क्लिक करें। अनजान वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स या किसी तरह का पेमेंट फॉर्म भरने से बचें।
  • किसी भी नई वेबसाइट से शॉपिंग कर रहे हैं तो पूरी रिसर्च कर लें। इस तरह की वेबसाइट के यूआरएल पर ध्यान दें। ‘https:// से शुरू होने वाले यूआरएल के साथ ही यूजर की जानकारियों को सुरक्षित रखा जाता है। http:// यूआरएल पर सेंसेटिव जानकारियां न दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।