YouTube Down से परेशान हुए यूजर्स, फीड लोड होने में आ रही दिक्कत
भारत में YouTube को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। कई यूजर्स ने इसकी जानकारी डाउनडिटेक्टर और एक्स के जरिये दी। आज आई इस रुकावट से कई भारतीय यूजर्स प्रभावित रहे। इस आउटेज के कारण यूजर्स की फीड भी लोड नहीं हो पा रही है। बहुत से यूजर्स ने यूट्यूब डाउन को लेकर एक्स पर पोस्ट किए हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत में YouTube को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने इसकी जानकारी डाउनडिटेक्टर और एक्स के जरिये दी है। आज आई इस रुकावट से कई भारतीय यूजर्स प्रभावित रहे। इस आउटेज के कारण यूजर्स की फीड भी लोड नहीं हो पा रही है।
यह परेशानी यूजर्स को दोपहर 2 बजे के आस-पास हुई। बहुत से यूजर्स ने यूट्यूब डाउन को लेकर एक्स पर पोस्ट किए। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूट्यूब आउटेज की रिपोर्ट दोपहर 1:41 बजे IST से आनी शुरू हुई थी। इस समय आउटेज ट्रैकर साइट पर 140 के करीब शिकायतें थीं।
YouTube द्वारा X पर एक पोस्ट में आउटेज के बारे में पुष्टि की गई और कहा गया कि हम अभी इसकी जाँच कर रहे हैं। इस आउटेज को देखकर लगता है कि यह परेशानी छोटे स्तर हुई। अभी की अगर बात करें तो यूट्यूब वेब वर्जन और मोबाइल दोनों पर ही सुचारू रुप से काम कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।