विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter से खुद गायब हो जाएगी नफरत फैलाने वाली पोस्ट, नजर आएगा सिर्फ ये लेबल

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Tue, 18 Apr 2023 10:42 AM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2023 11:34 AM (IST)

Twitter Hateful Conduct Policy पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यूजर्स को पोस्ट लिखने और शेयर करने की सुविधा मिलती ...और पढ़ें

Twitter Shows New Labels violating Rules Hateful Conduct Policy, Pic Courtesy-Unsplash
Twitter Shows New Labels violating Rules Hateful Conduct Policy, Pic Courtesy-Unsplash

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर यूजर्स के लिए उसके विचार साझा करने का एक सोशल मंच है। एक यूजर द्वारा की गई पोस्ट को इस सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए कई लोगों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में किसी एक यूजर द्वारा की गई गलत पोस्ट का नकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि ट्विटर पर इस तरह की कोई स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए पॉलिसी बनाई गई है।

पोस्ट पर नजर आएगा अब नया लेबल

ट्विटर पर पोस्ट लिखने और शेयर करने के लिए यूजर्स को Hateful Conduct Policy का पालन करना अनिवार्य है। कंपनी द्वारा यूजर के पोस्ट पर नजर रखी जाती है।

किसी स्थिति में अगर प्लेटफॉर्म पर Hateful Conduct Policy का उल्लंघन होता है तो कंपनी जांच के बाद एक्शन लेती है। इसी कड़ी में अब यूजर्स को ट्विटर पर एक नया लेबल नजर आ सकता है।

नफरत फैलाने वाले यूजर्स की पोस्ट हो जाएगी गायब

ट्विटर ने यूजर्स के लिए कुछ नए लेबल्स पेश किए हैं, जिनका इस्तेमाल भविष्य में स्थिति के मुताबिक किया जाएगा। Hateful Conduct Policy का उल्लंघन होने पर कंपनी की ओर से ऐसे पोस्ट की विजिबिलिटी बहुत कम यूजर्स तक सीमित कर दी जाएगी। इतना ही नहीं, नफरत फैलाने वाले पोस्ट को ट्विटर पर खोज पाना भी मुश्किल होगा।

यूजर द्वारा शेयर की गई पोस्ट दूसरे यूजर को एक लेबल के साथ नजर आएगी। इस लेबल पर पोस्ट को शेयर और दिखाए ना जाने के पीछे की वजह देखी जा सकेगी। कंपनी ने हाल में अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए नए लेबल्स की जानकारी दी है।

क्या है ट्विटर की Hateful Conduct Policy

ट्विटर की Hateful Conduct Policy के मुताबिक किसी भी यूजर को नफरत फैलाने या किसी एक शख्स और ग्रुप को टारगेट करने की इजाजत नहीं मिलती। इस पॉलिसी के तहत ट्विटर यूजर जेंडर, कास्ट, देश, रेस, धर्म, उम्र और किसी गंभीर बीमारी के आधार पर किसी दूसरे यूजर के खिलाफ ट्वीट नहीं कर सकता।

ट्विटर यूजर किसी ऐसी प्रोफाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर सकता, जिसमें नफरत फैलाने का उद्देश्य निहित हो। ऐसी किसी भी पोस्ट पर यूजर को रिपोर्ट करने का भी ऑप्शन मिलता है।