Twitter की ट्रोलिंग से मिलेगा छुटकारा, यूजर्स अपने अकाउंट को कर सकेंगे हाइड
Twitter Privacy Update नये अपडेट के बाद Twitter यूजर के पास यह तय करने का अधिकार होगा कि उसे कौन डायरेक्ट मैसेज भेज सकता है और कौन नहीं. साथ ही कौन उसे फोटो टैग और री-पोस्ट कर सकता है।

नई दिल्ली, आइएएनएस। Twitter ने यूजर्स प्राइवेसी को बनाये रखने के लिए नये फीचर्स को रोलआउट किया है। इसमें यूजर प्राइवेसी आइडिया और एक प्राइवेसी चेक-इन फीचर शामिल हैं। इससे यूजर Twitter को अकाउंट को सिक्योर बनाये रखने में मदद मिलेगी। नये अपडेट के तहत यूजर अपने Twitter अकाउंट को सर्च लिस्ट से हाइड कर सकेंगे। इसका फायदा उन Twitter यूजर को मिलेगा, जिन्हें माइक्रो ब्लॉगिगं वेबसाइट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।
मिलेंगे कई तरह कंट्रोल फीचर्स
Twitter का नया प्राइवेसी चेक-इन फीचर्स यूजर्स से कई तरह की जानकारी हासिल करेगा, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि Twitter प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी लेकर एक यूजर क्या सोचता है। इस फीचर में यूजर सेलेक्ट कर सकेगा कि उसके ट्वीट को सभी देख सकते हैं या फिर कुछ प्राइवेट लोग ही यूजर्स के ट्वीट को एक्सेस कर पाएंगे। साथ ही यूजर के पास यह तय करने का अधिकार होगा कि उसे कौन डायरेक्ट मैसेज भेज सकता है और कौन नहीं. साथ ही कौन उसे फोटो टैग और री-पोस्ट कर सकता है।
Twitter यूजर्स अकाउंट को बना पाएंगे ज्यादा सिक्योर
TechCrunch ने Twitter एक्सपीरिएंस डिजाइनर Lena Emara ने कहा कि प्राइवेसी एक ऐसी चीज है, जिसे हर कोई चाहता है। लेकिन यह सभी के लिए एक समान तरह से नहीं लागू की जा सकती है। ऐसे में Twitter की तरफ से प्राइवेसी को लेकर लोगों से आइडिया और फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत सारे लोग नहीं चाहते हैं कि उनके ट्वीट को हाइड किया जाएगा. या सर्च करना पडे़। नये अपडेट के साथ Twitter यूजर तय कर पाएंगे, कि उनके अकाउंट को मेल या फिर मोबाइल नंबर से सर्च किया जाए। ऐसे ही यूजर नेम से सर्च करने को लेकर टेस्टिंग की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।