Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरकत से बाज नहीं आ रहा Twitter, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया भारत से अलग देश

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Jun 2021 03:23 PM (IST)

    बता दें यह दूसरा मौका है जब Twitter ने भारत का गलत नक्शा दुनिया के सामने पेश करने का काम किया है। इससे पहले Twitter ने लेह को चीन का हिस्सा दर्शाया की हिमाकत की थी। अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी का नये सोशल मीडिया रूल्स को लेकर विवाद जारी है।

    Hero Image
    यह Twitter की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

    नई दिल्ली, पीटीआई। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी तरफ से लगातार उकसावे की हरकत की जा रही है। इस बार Twitter ने भारत की एकता को खंडित करने का काम किया है। दरअसल Twitter की तरफ से भारत के गलत नक्शे को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पेश किया गया है, जिसमें Twitter ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश को तौर पर दिखाया है। यह हरकत उस वक्त की गई है, जब Twitter का भारत सरकार के साथ पहले से ही विवाद चल रहा है। अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Twitter का नये सोशल मीडिया रूल्स को लेकर विवाद जारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Twitter ने दूसरी बाद दिखाया भारत का गलत नक्शा 

    Twitter के करियर पेज पर Tweep Life सेक्शन पर वर्ल्ड मैप है, जहां भारत के गलत नक्शे को प्लेस किया गया है। मतलब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के बॉर्डर से बाहर दिखाया है। Twitter की इस हरकत की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। Twitter को मालूम है कि इस तरह की हरकत चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को फायदा पहुंचाने वाली होती हैं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब Twitter ने भारत का गलत नक्शा दुनिया के सामने पेश करने का काम किया है। इससे पहले Twitter ने लेह को चीन का हिस्सा दर्शाने की हिमाकत की थी, उस वक्त केंद्र सरकार के भारी विरोध के बाद Twitter को भारत का गलत नक्शा हटाना पड़ा था। 

    कानून मंत्री ने Twitter की मंशा पर उठाये थे सवाल 

    कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पहले ही Twitter की मंशा को लेकर सवाल उठा चुके हैं। मंत्री का कहना था कि Twitter दोहरे मापदंड को अपनाता है। वहीं Twitter की हालिया हरकत कानून मंत्री के हालिया बयान को सही साबित करने का काम कर रही है। इससे पहले Twitter ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए बैन कर दिया था।