क्यों यूक्रेन के लोग भारी संख्या में डाउनलोड कर रहे हैं ट्रांसलेशन ऐप, जानिए वजह?
युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन के लोग पलायन करके पड़ोसी देशों का रुख कर रहे हैं। हालांकि यहां भी उन्हें भाषा को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते ट्रांसलेशन ऐप्स के इंस्टॉल में इजाफा दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली, आइएएनएस। यूक्रेन पर रूसी हमला जारी है। इसकी वजह से करीब 20 लाख यूक्रेन के लोग पड़ोसी देश देश पलायन कर गए हैं। लेकिन पड़ोसी देश में यूक्रेन के लोगों को भाषा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते यूक्रेन के लोग ट्रांसलेशन ऐप का सहारा ले रहे हैं। सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक देश के टॉप ट्रांसलेशन ऐप्स में पहली बार मंधली बेसिस पर 71 फीसदी की भारी ग्रोथ दर्ज की गई है।
गूगल ट्रांसलेट के इंस्टॉल में जोरदार इजाफा
मार्च माह के शुरुआती 9 दिनों में यूक्रेन के ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से टॉप 10 ट्रांसलेशन ऐप को 198,000 से ज्यादा बार इंस्टॉल किया गया है। वही बीते माह फरवरी के पहले 9 दिनों मंथली बेसिस पर 116,000 इंस्टॉल हासिल हुए हैं, जो कि पिछले माह के मुकाबले 71 फीसदी ज्यादा हैं। गूगल ट्रांसलेट करीब 58,000 इंस्टॉल के साथ लीडिंग डाउनलोडिंग ट्रांसलेशन ऐप बन गया है। इसके बाद ट्रांसलेट ऑल और कैमरा ट्रांसलेटर का नंबर आता है।
ट्रांसलेशन ऐप इंस्टॉल में भारी इजाफा
बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है। साथ ही यह युद्ध कितना लंबा चलेगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। ऐसे में यूक्रेन के लोगों का पड़ोसी देश में पलायन जारी रह सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में ट्रांसलेशन ऐप के इंस्टॉल की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया जा सकता है।
लैंग्वेज लर्निंग ऐप के इंस्टॉल में भारी इजाफा
टॉप 10 लैंग्वेज लर्निंग ऐप वाले ऐप्स ने करीब मार्च माह के पहले 9 दिनों में 132,000 से ज्यादा बार इंस्टॉल हुए हैं। इसी दौरान फरवरी में 90,000 से ज्यादा डाउनलोड हुए। टॉप-10 ऐप्स में से ती
न खासतौर पर पोलिश पर केंद्रित हैं। जबकि अन्य तीन अंग्रेजी पर केंद्रित है, और एक भाषा ऐप मुख्य रूप से जर्मन सीखने के लिए था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।