विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्राई के चेयरमैन को ट्विटर पर आधार डिटेल्स डालना पड़ा महंगा, हैक हुई बैंक डिटेल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 30 Jul 2018 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 07:30 AM (IST)

TRAI के चेयरमैन आर एस शर्मा के बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स हैकर्स ने हैक कर ली हैं

ट्राई के चेयरमैन को ट्विटर पर आधार डिटेल्स डालना पड़ा महंगा, हैक हुई बैंक डिटेल्स
ट्राई के चेयरमैन को ट्विटर पर आधार डिटेल्स डालना पड़ा महंगा, हैक हुई बैंक डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के चेयरमैन आर एस शर्मा ने हैकर्स को चुनौती देते हुए अपनी आधार डिटेल्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। शर्मा ने हैकर्स से कहा था कि वो उनकी डिटेल्स को हैक करके दिखाए। इस ट्विट के बाद एथिकल हैकर्स जिसमें एलियट एंडरसन, पुष्पेंद्र सिंह, कनिष्क सजनानी, अनिनार अरविंद और करण सैनी शामिल हैं, ने बताया कि उनकी 14 जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

शर्मा के अकाउंट में भेजा 1 रुपया:

एथिकल हैकर्स ने यह दावा किया था कि उनके पास आर एस शर्मा के बैंक अकाउंट्स की डिटेल्स हैं। हैकर्स ने आधार आधारित पेमेंट सर्विस एप्स जैसे भीम और पेटीएम के जरिए शर्मा के अकाउंट में 1 रुपये भेजे। इसका स्क्रीनशॉट उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट भी किया है। साथ ही ट्रांजेक्शन आईडी भी पोस्ट की है।

शर्मा की निजी जानकारी हुई लीक:

हैकर्स के मुताबिक, उनके पास शर्मा का मोबाइल नंबर, घर का पता, जन्मतिथि, पैन नंबर, वोटर आईडी नंबर, टेलिकॉम ऑपरेटर, फोन का मॉडल और एयर इंडिया की फ्रीक्वेंट फ्लायर आईडी जैसी जानकारियां शामिल हैं। साथ ही हैकर्स ने यह भी दावा किया है कि उनके पास शर्मा के पांच बैंक अकाउंट- पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई (ज्वाइंट अकाउंट), कोटक महिंद्रा और आईसीआईसीआई का नंबर और आईएफएससी कोड मौजूद हैं।

इनके अलावा हैकर्स ने शर्मा की कुछ अन्य जानकारियां भी पोस्ट की हैं जिसमें उनके डीमैट अकाउंट की जानकारी, राइट विंग वेबसाइट के लिए तीन साल के सबस्क्रिप्शन के लिए एसबीआई डेबिट कार्ड से की गई पेमेंट की हिस्ट्री और 2 जुलाई 2018 को लीला धर ऑर्गेनिक्स से आधार कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदे गए ऑर्गेनिक गुड्स की जानकारी शामिल है।

यह भी पढ़ें:

GST दरें कम होने का मिला फायदा, शाओमी के पॉवर बैंक समेत कई प्रोडक्ट्स के दाम हुए कम

रिलायंस जियो डिजिटल पैक: 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा बिल्कुल फ्री, आखिरी दिन आज

सिम कार्ड खो जाने या खराब होने पर, महज कुछ घंटे में हो सकता है चालू

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।