विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TRAI ने यूजर्स को दिया नए साल का तोहफा, अब Rs 130 में मिलेगा 200 फ्री चैनल्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 01 Jan 2020 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 12:21 PM (IST)

TRAI ने यूजर्स के लिए केबल टीवी की नई टैरिफ लिस्ट जारी की है। ये टैरिफ 1 मार्च 2020 से लागू हो जाएगी।

TRAI ने यूजर्स को दिया नए साल का तोहफा, अब Rs 130 में मिलेगा 200 फ्री चैनल्स
TRAI ने यूजर्स को दिया नए साल का तोहफा, अब Rs 130 में मिलेगा 200 फ्री चैनल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम रेग्युलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानि की TRAI ने केबल टीवी ग्राहकों को नया साल का तोहफा दिया है। TRAI ने यूजर्स के लिए केबल टीवी की नई टैरिफ लिस्ट जारी की है। ये टैरिफ 1 मार्च 2020 से लागू हो जाएगी। पहले यूजर्स को Rs 130 (बिना टैक्स के) में 100 फ्री टीवी चैनल्स ऑफर किए जाते थे। नई टैरिफ लागू होने के बाद यूजर्स Rs 130 में 200 फ्री टीवी चैनल्स सेलेक्ट कर सकेंगे। इसके अलावा TRAI ने Rs 12 से ज्यादा कीमत वाले चैनल्स को बुके लिस्ट से बाहर रखने का आदेश जारी किया है। इन चैनल्स को ग्राहक स्टैंड अलोन के तौर पर सब्सक्राइब कर सकेंगे। TRAI ने इसके लिए केबल और DTH ऑपरेटर्स को 15 जनवरी तक वेबसाइट पर जानकारी डालने के लिए भी कहा है।

आपको बता दें कि TRAI ने पिछले साल से नई टैरिफ व्यवस्था लागू की थी, जिसमें दर्शक केवल उन्ही चैनल्स के लिए भुगतान करेंगे, जिन चैनल्स को वो देखना चाहते थें। इस व्यवस्था के लागू होने से पहले दर्शकों या यूजर्स को हर चैनल ब्रॉडकास्टर्स पैकेज में मिलते थे। जिसकी वजह से ग्राहकों को उन चैनल्स के लिए भी भुगतान करना होता था, जिन्हें वो नहीं देखते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्राहकों को Rs 130 एवं टैक्स प्रति महीने की दर से भुगतान कर रहे हैं। जिसमें उन्हें 100 चैनल्स फ्री में दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा अगर कोई दर्शक पेड चैनल को अपने पैकेज में जोड़ना चाहते हैं तो उन्हें हर चैनल की दर के हिसाब से भुगतान करना होगा।

पिछले साल नई व्यवस्था लागू होने के बाद से ग्राहकों को 100 फ्री टू एयर चैनल्स में से 26 दूरदर्शन के चैनल्स दिखाना अनिवार्य कर दिया था। ग्राहकों को अपने पैकेज चुनने के लिए DTH एवं केबल ऑपरेटर्स की तरफ से तीन तरह के पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें केबल ऑपरेटर्स और DTH सर्विस प्रोवाइडर के बुके, a-la-carate और ब्राडकॉस्टर्स पैकेज में से यूजर्स को अपने पैकेज चुनने का ऑप्शन होता है।