Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TikTok App Ban: भारत में Mitron और Chingari ले सकते हैं TikTok की जगह

    By Renu YadavEdited By:
    Updated: Tue, 30 Jun 2020 12:54 PM (IST)

    भारत में बैन हुए 59 चाइनीज ऐप्स में TikTok भी शामिल है और इसके बैन होने से यूजर्स के बीच हलचल मची हुई है। लेकिन इसके विकल्प के तौर पर भारत में कई ऐप्स मौजूद हैं

    TikTok App Ban: भारत में Mitron और Chingari ले सकते हैं TikTok की जगह

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में चाइनीज ऐप्स के बैन होने के बाद यूजर्स के बीच काफी हलचल मची हुई है। क्योंकि इन 59 ऐप्स में कई ऐसे ऐप्स शामिल हैं जो कि यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इनमें स्कैनिंग के लिए उपयोग किया जाने वाला CamScanner ऐप और शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok भी शामिल हैं। जहां CamScanner का इस्तेमाल आमतौर पर डॉक्यूमेंट स्कैनिंग के लिए किया जाता है, वहीं यूजर्स के बीच TikTok एक ऐसे ऐप के तौर पर लोकप्रिय है जहां वह अपना टै​लेंट शो कर सकते हैं। लेकिन अब TikTok को ऐप स्टोर से भी रिमूव कर दिया है जिसकी वजह से यूजर्स इसे डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। ऐसे में अगर आप भी TikTok के फैन हैं तो आपको इसके बैन होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि TikTok के विकल्प के तौर पर भारत में कई ऐप्स मौजूद हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chingari: चाइनीज ऐप को टक्कर देने के लिए लॉन्च किए गए इस देसी ऐप का इस्तेमाल TikTok की जगह कर सकते हैं। इस मेड इन इंडिया ऐप को लॉन्च होने के बाद ​कुछ ही दिनों में 25 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। Chingari ऐप को छत्तीसगढ़ के आईटी प्रफेशनल्स के साथ मिलकर ओडिशा और कर्नाटक के डिवेलपर्स ने तैयार किया है। यह ऐप अंग्रेजी समेत बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलगु भाषा में उपलब्ध है। 

    Bolo Indya: वैसे तो यह ऐप TikTok के बैन होने से पहले ही चर्चा में आ गया था लेकिन यूजर्स के बीच अधिक लोकप्रिय नहीं हो पाया था। अब TikTok के बैन हो जाने पर भारतीय यूजर्स इस ऐप को उपयोग कर सकते हैं। Bolo Indya देसी ऐप को मुंबई के एक स्टार्टअप ने लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को न्यूज, रिलेशनशिप, इंग्लिश लर्निंग, ट्रैवल, फूड, तकनीक और करियर से जुड़े कई टॉपिक्स पर वीडियो मिलेंगे। जिनमें से यूजर्स अपनी पसंद व उपयोग के मुताबिक विषय को सिलेक्ट कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, गुजराती, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है। (इसे भी पढ़ें: Tiktok App Ban: TikTok को ऐप स्टोर से किया गया रिमूव, अब नहीं कर सकेंगे डाउनलोड)

    Mitron: ये ऐप लॉन्च के बाद ही लगातार चर्चा में रहा है। यहां तक कि इसे लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही Google ने अपनी पॉलिसी के उल्लंघन करने की वजह सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में Google Play Store पर इसकी दोबारा एंट्री हो गई थी। जिसके बाद यह यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि लॉन्च के बाद इसे Play Store पर अब त एक करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप में भी यूजर्स शॉर्ट वीडियो बनाकर शेयर कर सकते हैं। 

    Roposo: यह भी TikTok की बजाय यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस ऐप को गुड़गांव के एक डेवलपर ने लॉन्च किया है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसमें यूजर्स अपना खुद का कंटेंट क्रिएट कर उसे शेयर कर सकते हैं। इसमें शॉर्ट वीडियो बनाकर भी शेयर की जा सकती हैं। इसमें यूजर्स को वीडियो क्रिएशन के अलावा फोटो एडिटिंग की भी सुविधा मिलती है।

    Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।