Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आया जबरदस्त AI Model, कोविड का नया वेरिएंट आने से पहले ही कर देगा भविष्यवाणी

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 01:29 PM (IST)

    कोविड-19 एक ऐसी समस्या है जिससे भारत के साथ-साथ अन्य देशों को भी परेशानी हुई थी। ऐसे में एक नया AI मॉडल सामने आया है जिसकी मदद से कोविड-19 की आने वाली लहर की पहले से भविष्यावाणी की जा सकती है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने इस मॉडल को डेवलप किया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Hero Image
    AI Model से मिल जाएगी covid 19 के नए वेरिएंट की जानकारी

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 2020 भारत के साथ-साथ दुनिया भर के लिए एक ऐसा समय था, जब कोरोना वायरस अपने चरम पर था और इसका प्रभाव काफी लंबे समय तक चलता रहा है। ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा डिवाइस या विकल्प मिल जाए, जो आपको Covid-19 की लहर आने से पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर दे तो…

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा Ai मॉडल विकसित किया है, जो  COVID-19 की लहर के आने से पहले ही इसकी भविष्यवाणी कर देगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    COVID-19 की लहर की जानकारी देगा AI

    • जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में फिर से कोविड-19 लहर आ रही है और केस भी बढ़ते नजर आ रहे हैं।
    • ऐसे में इस समस्या के लिए तैयार रहने के लिए अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के कुछ वैज्ञानिकों ने एक एआई मॉडल विकसित किया है।
    • ये AI मॉडल भविष्यवाणी कर सकता है कि कौन से SARS-CoV-2 वेरिएंट की नई लहर का कारण बन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग , 16GB रैम और 5500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus का ये खास फोन, यहां जानें जरूरी खूबियां

    कैसे विकसित किया गया मॉडल?

    • इन मॉडल को विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व एमआईटी के स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से रेटसेफ लेवी ने किया । उन्होंने 9 मिलियन SARS-CoV-2 जेनेटिक सिकवेन्स का विश्लेषण किया और बताया कि इसके आधार पर वायरल प्रसार को आकार दिया जा सकता है।
    • जानकारी के लिए बता दें कि ये जेनेटिक सिकवेंस ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग एवियन इन्फ्लुएंजा डेटा (जीआईएसएआईडी) द्वारा 30 देशों से कलेक्ट किए गए थे।
    • इसके बाद टीम ने मशीन लर्निंग-सक्षम जोखिम मूल्यांकन मॉडल बनाने के लिए इस विश्लेषण से दिखे पैटर्न का उपयोग किया।
    • इसमें दावा किया गया है कि इससे हर देश में 72.8% वेरिएंट का पता लगाया जा सकेगा, जो अगले तीन महीनों में प्रति मिलियन लोगों पर कम से कम 1,000 मामलों का कारण बनेगा।

    यह भी पढ़ें - Redmi Note 13 vs Redmi Note 13 Pro vs Redmi: कैमरा, बैटरी से लेकर प्रोसेसर तक, कौन सा फोन है बेहतर

    comedy show banner
    comedy show banner