Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन Feature Phones में है स्मार्टफोन जैसी क्वालिटी, कम कीमत में मिलेगा ज्यादा फायदा , Jio और Nokia जैसे ब्रांड्स है शामिल

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 11:02 AM (IST)

    स्मार्टफोन का मार्केट दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में हर हफ्ते नए डिवाइस लॉन्च होते दिखाई देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि फीचर फोन में स्मार्टफोन जैसे फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको कुछ फीचर फोन के बारे में बताएंगे जिसमें स्मार्टफोन जैसे फीचर्स है। इस लिस्ट में जियो लावा और Nokia जैसे फोन ब्रांड्स शामिल है।

    Hero Image
    Feature phones

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। बढ़ती टेक्नोलॉजी को साथ ही दुनिया कंपनियों ने अपने गैजेट में कई बेहतरीन बदलाव किए है। इस कारण नए डिवाइस में बेहतर कैमरा टेक्नोलॉजी, बेहतर प्रोसेसर और कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

    बीते कुछ सालों में बेहतर टेक्नोलॉजी के कारण स्मार्टफोन ही नहीं फीचर फोन भी बेहतर हो जाते हैं। यहां तक की कुछ फीचर फोन में आपको स्मार्टफोन वाले फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको कम कीमत में आपको कई UPI पेमेंट, वॉट्सऐप जैसा ऐप और बहुत से ऑप्शन मिलेगा। आइय इनके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nokia 2660 Flip

    सबसे पहले Nokia 2660 फ्लिप बात करते हैं, जो कि फ्लिप फीचर फोन है। यह फोल्डेबल फोन से हिसाब से बनाया गया है। इसमें क्लासिक फोन को र्मॉडन लुक दिया जाता है। इस डिवाइस में दो डिस्प्ले मिलते हैं, जिसमें से एक 2.8-इंच QVGA डिस्प्ले और 1.77 इंच स1.77 QQBGA डिस्प्ले शामिल है।

    इसके अलावा इसमें UPI 123PAY सपोर्ट मिलता है, जो आपको बिना इंटरनेट ही पेमेंट करने देता है।

    यह भी पढ़ें- JioPhone Prima 4G: Jio ने IMC 2023 में पेश किया नया स्मार्ट फीचर फोन, चेक करें कीमत और खूबियां

    Jio Prima 4G

    ये एवरेज फीचर फोन से अलग है, जो KaiOS पर काम करता है। जिसकी मदद से आप 1200 ऐप्स चला सकते है। इसमें YouTube, Google ऐप्स और Facebook शामिल है। इसके अलावा इसमें कुछ प्री- इस्टॉल ऐप जैसे- JioTV, Jio Cinema, JioSaavn और JioNews भी मिलते हैं।

    इसमें आपको JioPay का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आपक आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसमें 2.4-inch डिस्प्ले, 2,000mAh बैटरी और ARM Cortex A53 प्रोसेसर मिलती है। इसकी कीमत 1200 रुपये है।।

    Lava Pulse 1

    Lava Pulse 1 की बात करें तो इसमें हार्ट रेट और ब्लड रेट मॉनिटरिंग सेंसर मिलता है। इसके अलावा इस डिवाइस में 2.4- इंच TFT डिस्प्ले, डुअल सिम सपोर्ट,और 1,800mAh बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 1900 रुपये हैं।

    JioPhone 2

    इस डिवाइस में MyJio, JioSaavn, JioTV, JioCinema, JioXpressNews, JioVideoCall, JioPay और JioGames का ऑप्शन मिलता है। इससे अलावा इसमें वॉट्सऐप का एक्सेस मिल सकता है। इसमें क्वाटी कीपैड और 2.40-इन डिस्प्ले मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Jio का सबसे सस्ता प्लान, रोजाना 9 रुपये से कम खर्च पर दिनभर लें नेट का मजा; इन पैक में मिलता है 1.5GB डेटा का फायदा

    comedy show banner
    comedy show banner