Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tech News Round Up: Vivo T2 5G सीरीज की लॉन्चिंग से लेकर Youtube Premium पर मिले नये फीचर तक, पढ़ें बड़ी खबरें

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Tue, 11 Apr 2023 10:14 PM (IST)

    Tech News Round Up For Today पूरे दिनभर में की टेक की बड़ी खबरें आती हैं। कोई बड़ी खबर आपके हाथ से छूट न जाये इसके लिये हम न्यूज का राउंड अप पेश करते हैं। आप सिर्फ एक आर्टिकल में टेक की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। (फाइल फोटो जागरण)

    Hero Image
    Tech News Round Up Vivo T2 5G Smartphone Launch YouTube Premium New Features Vivo X Fold 2 X Flip Launch

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News Roundup: दिनभर में टेक की बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है। अगर आप से भी बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। टेक से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों को आप टेक के राउंड अप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ChatGPT जैसे AI टूल के लिये US जल्द लायेगा नया नियम

    ChatGPT की पॉपुलैरिटी ने सबका ध्यान को अपनी तरफ खींचा है। ChatGPT को लेकर अमेरिका में बिडेन प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम के लिए संभावित जवाबदेही और उसके उपायों पर लोगों की राय जानना चाहती है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

    Youtube ने पेश किये नये फीचर

    YouTube ने iOS और एंड्रॉइड ऐप पर प्रीमियम यूजर्स के लिए नई फीचर्स पेश किया है, जिसमें एक क्यू में वीडियो जोड़ने की क्षमता, मीट लाइव शेयरिंग / शेयरप्ले, 1080p एचडी वीडियो सपोर्ट और स्मार्ट डाउनलोड के माध्यम से एक साथ कंटेंट देखना शामिल है। YouTube ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में कई नई सुविधाओं की घोषणा की है। पूरी खबर यहां पढ़ें।

    Vivo X Fold 2, X Flip और Pad 2 की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

    कई लीक और अफवाहों के बाद, वीवो ने आधिकारिक तौर पर वीवो एक्स फोल्ड 2, वीवो एक्स फ्लिप और वीवो पैड 2 की लॉन्च डेट की पुष्टि की है। वीवो एक्स फोल्ड 2, वीवो एक्स फ्लिप और वीवो पैड 2 चीन में 20 अप्रैल को लॉन्च होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें।

    Vivo T2 5G और Vivo T2X 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

    चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने भारत ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज, Vivo T2 5G को लॉन्च कर दिया है। इसमें दो स्मार्टफोन- Vivo T2 5G और Vivo T2X 5G शामिल हैं। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन मंगलवार, 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च किए गए। पूरी खबर यहां पढ़ें।

    Dell ने भारत में नये गेमिंग लैपटॉप किये लॉन्च

    डेल ने आज भारत में एक स्पेशल लॉन्च इवेंट में चार नए लैपटॉप लॉन्च किये हैं। कंपनी ने इवेंट में Alienware M18, Alienware X16, Inspiron 16, Inspiron 16 टू-इन-वन लैपटॉप लॉन्च किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें।