विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TCL लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 26 Oct 2019 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 09:00 AM (IST)

TCL जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में तीन फोल्ड स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है...

TCL लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन
TCL लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों Samsung और Huawei ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं अब इन्हें टक्कर देने के लिए TCL कंपनी भी फोल्डेबल फोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के इस फोन को एक बार नहीं बल्कि तीन बार फोल्ड किया जा सकता है, जो कि यूजर्स के लिए बेहद ही खास और बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट  होगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। 

CNET की रिपोर्ट के अनुसार TCL ने फोल्डेबल फोन के लिए प्रोटोटाइप फाइल किया है जिसमें डेमो डिस्प्ले के साथ फोन का नॉन ऑपरेशनल मॉडल देखा जा सकता है। सामने आई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि TCL के फोल्डेबल फोन के बैक पैनल में होरिजेंटल साइज में चार कैमरा मौजूद हैं। वहीं फोन की एक या दो बार नहीं ​बल्कि तीन बार फोल्ड किया जा सकता है। फोन के बैक पैनल में कंपनी का लोगो भी देखा जा सकता है। 

इसके अलावा इस फोन में 10.0 इंच का डिस्प्ले होगा और कंपनी इसे एंट्री लेवल फोल्डेबल फोन के तौर पर बाजार में उतार सकती है। यह स्मार्टफोन 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इसे यूजर्स साधारण फोन के अलावा टैबलेट के तौर पर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन कंपनी ने फोन को लेकर जानकारी नहीं दी है इसके लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें कि Huawei ने पिछले दिनों Mate X फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था, जो कि 15 नवंबर से चीनी मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 16,999 yuan यानि लगभग Rs 1,70,000 है। इसके अलावा Samsung ने भी पिछले दिनों भारतीय बाजार में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold लॉन्च किया था, इसकी कीमत Rs 1,64,999 है। वहीं Motorola भी फोल्डेबल फोन RAZR पर काम कर रही है, जिसे अगले महीने लॉस वेगस में लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।