विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

4000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Huawei Enjoy 10s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 25 Oct 2019 02:36 PM (IST)

Huawei Enjoy 10s स्मार्टफोन Honor 20 Lite(Youth Edition) का रिब्रांडेड वर्जन है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है

4000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Huawei Enjoy 10s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
4000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ Huawei Enjoy 10s हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei Enjoy 10s स्मार्टफोन को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Enjoy 10 के लॉन्च के एक हफ्ते बाद ही लॉन्च किया गया है। Huawei Enjoy 10s स्मार्टफोन Honor 20 Lite(Youth Edition) का रिब्रांडेड वर्जन है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। साथ ही वॉटरड्रॉप नॉच भी दी गई है। वहीं, इसमें वर्टिकली ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

Huawei Enjoy 10s की कीमत: इस फोन को केवल एक ही वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1599 चीनी युआन यानी करीब 16,050 रुपये है। इसे मैजिक नाइट ब्लैक, एमेरल्ड ग्रीन और रियलम ऑफ द स्काई कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे Vmall पर प्री-ऑर्डर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसे 11 नवंबर से शिप किया जाएगा।

Huawei Enjoy 10s के फीचर्स: इसमें 6.3 इंच का OLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑकटा-कोर किरीन 710एफ प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी स्टोरेज भी दी गई है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1.1 पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी-सी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।