विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Fold 2 अगले साल हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 19 Oct 2019 10:31 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 19 Oct 2019 10:57 AM (GMT+05:30)

Samsung Galaxy Fold के बाद अब कंपनी इस सीरीज मेें नए स्मार्टफोन Galaxy Fold 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है...

Samsung Galaxy Fold 2 अगले साल हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल्स
Samsung Galaxy Fold 2 अगले साल हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold लॉन्च किया था, इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है। ये स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर्स पर प्री-बुकिंग के​ लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर है कि कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में एक और नया डिवाइस Galaxy Fold 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे अगले साल बाजार में उतारा जा सकता है और इसे लेकर कुछ लीक्स सामने आए हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर कंपनी ने बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक नए फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है जिसे Bloom कोडनेम दिया गया है और अंदाजा लगाया जा रहा है​ कि ये Galaxy Fold का सक्जेसर वेरिएंट Galaxy Fold 2 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 10 ओएस का उपयोग किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Fold 2 को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन कंपनी इसकी घोषणा फरवरी 2020 में Galaxy S11 के लॉन्च इवेंट के दौरान कर सकती है। क्योंकि इससे पहले Galaxy Fold की घोषणा भी कंपनी ने Galaxy S10 के इवेंट में की थी।

Galaxy Fold 2 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसका डिस्प्ले ​Galaxy Fold की तुलना में थोड़ा बड़ा हो सकता है। इसमें 8.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं ये स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Galaxy Fold अभी Cosmos Black और Cosmos Silver कलर में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कंपनी जल्द ही कोई घोषणा कर सकती है।

Samsung Galaxy Fold  के फीचर्स पर नजर डालें तो ​इसमें दो डिस्प्ले दिए गए हैं। ​एक डिस्प्ले में 7.3 इंच का है जबकि दूसरे डिस्प्ले का साइज 4.6 इंच है। फोन को 7nm 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इसमें 12 जीबी रैम और 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन में 6 कैमरा सेंसर मौजूद है। इस फोन का इस्तेमाल यूजर्स टैबलेट की तरह भी कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।