विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Fold केवल 30 मिनट में हुआ सोल्ड आउट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 05 Oct 2019 10:38 AM (GMT+05:30)

भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Fold की कीमत Rs 1.65 लाख है और इतना महंगा होने पर भी ये फोन यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है...

Samsung Galaxy Fold केवल 30 मिनट में हुआ सोल्ड आउट
Samsung Galaxy Fold केवल 30 मिनट में हुआ सोल्ड आउट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold लॉन्च किया था। जिसकी कीमत Rs 1.65 लाख है और ये 4 अक्टूबर को पहली बार प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हुआ। खास बात है कि प्री-बुकिंग के दौरान केवल 30 मिनट में ही ये फोन सोल्ड आउट हो गया। इससे यूजर्स के बीच इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतना मंहगा डिवाइस होने के बावजूद लोग इसे खरीदना चाहते हैं। फोल्डेबल होने के साथ ही Galaxy Fold  की खासियत है​ कि इसमें आप 1 या 2 नहीं बल्कि 6 कैमरों की सुविधा मिलेगी। प्री-बुकिंग के बाद 20 अक्टूबर से फोन की डिलीवरी शुरू होगी।

IANS की रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy Fold के कुल 1,600 यूनिट प्री-बुक किए गए। 20 अक्टूबर को फोन की डिलीवरी के साथ ही यूजर्स को कंपनी की तरफ से 24x7 technical सपोर्ट ऑफर में दिया जाएगा। इसके अलावा एक साल Infinity Flex Display Protection भी प्राप्त होगा। जिसके अंतर्गत यूजर्स को एक्सीडेंटियल डैमेज प्रोटेक्शन और वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।

Samsung Galaxy Fold के फीचर्स

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold में दो​ डिस्प्ले दिए गए हैं और दोनों में HD+ सुपर एमोलेड स्क्रीन है। मेन डिस्प्ले में आपको 7.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी जबकि फोन को फोल्ड करने के बाद स्क्रीन का साइज 4.6 इंच हो जाएगा। ये फोन Snapdragon 855 चिपसेट पर काम करता है। 

इसमें आपको 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,380एमएएचक की बैटरी मौजूद है। वहीं फोन के फोटोग्राफी सेक्शन पर नजर डालें तो इसमें आपको 6 कैमरों की सुविधा मिलेगी। फोन का प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जबकि 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्राव वाइड एंगल लेंस दिए गए हैं। वहीं 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि फोन को अनफोल्ड करने के बाद इसमें अंदर की ओर 10 + 8 मेगापिक्सल के दो कैमरों की सुविधा दी गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।