विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Fold भारत मेें 4 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए होगा उपलब्ध

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 02 Oct 2019 01:04 PM (IST)

Samsung का फोल्डेबल फोन Galaxy Fold भारत में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत Rs 164999 है और इसमें 6 कैमरा सेंसर दिए गए हैं...

Samsung Galaxy Fold भारत मेें 4 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए होगा उपलब्ध
Samsung Galaxy Fold भारत मेें 4 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए होगा उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने काफी लंबे इंतजार के बाद आखिकार भारतीय बाजार में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold लॉन्च कर दिया है। जो कि 4 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इसकी डिलीवरी 20 ​अक्टूबर से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 1,64,999 है और आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Samsung Shop पर जाकर प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं तो वहां Samsung Opera House में भी फोन की प्री-बुकिंग की जा सकती है। 

Samsung Galaxy Fold यूजर्स को कंपनी की तरफ से 24x7 technical सपोर्ट ऑफर में मिलेगा। साथ ही एक साल इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी ऑफर में दिया जा रहा हैं जिसके तहत एक्सीडेंटियल डैमेज प्रोटेक्शन और वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा प्राप्त होगी। फोन के साथ बंडल में Aramid Fiber case और Galaxy Buds भी दिए जा रहे हैं। ये सारी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। 

Samsung Galaxy Fold के फीचर्स

Samsung Galaxy Fold के फीचर्स की बात करें तो इसमें दो HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिए गए हैं। जिसमें मुख्य डिस्प्ले 7.3 इंच का है। जबकि फोन को फोल्ड करने पर स्क्रीन 4.6 इंच हो जाएगी। फोन को Snapdragon 855 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में पावर बैकअप के लिए फोन में 4,380 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Fold में आपको 6 कैमरा सेंसर्स की सुविधा मिलेगी। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। फोन का फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। वहीं फोन को अनफोल्ड करने पर इसमें अंदर की तरफ 10 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।