विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टीव जॉब्स की 7वीं पुण्यतिथि आज, जानें इनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 01:16 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 01:30 PM (IST)

स्टीव जॉब्स की मृत्यु 5 अक्टूबर 2011 को पैन्क्रीऐटिक केंसर के चलते हुई थी। स्टीव जॉब्स ने ऐप्पल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की थी

स्टीव जॉब्स की 7वीं पुण्यतिथि आज, जानें इनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
स्टीव जॉब्स की 7वीं पुण्यतिथि आज, जानें इनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेरिका की कंपनी ऐप्पल को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने में सबसे अहम योगदान ऐप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का है। आज स्टीव जॉब्स की 7वीं पुण्यतिथि है। स्टीव जॉब्स की मृत्यु 5 अक्टूबर 2011 को पैन्क्रीऐटिक केंसर के चलते हुई थी। स्टीव जॉब्स ने ऐप्पल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की थी। चाहें यूएसबी को स्टैंडर्ड बनाना हो या फिर आईपॉड के जरिए गानें सुनना हो, ऐप्पल ने तकनीक के हर क्षेत्र में सफलता हासिल की और इसका श्रेय स्टीव जॉब्स को ही जाता है।

स्टीव जॉब्स ने बनाया था पहला ऐप्पल कंप्यूटर:

ऐप्पल के पहले प्रोडक्ट ऐप्पल 1 को स्टीव जॉब्स ने बनाया था। इस कंप्यूटर को बनाए हुए 42 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन अब भी यह ठीक तरह से काम कर रहा है। एप्पल एक्सपर्ट कोर कोहेन की मानें तो एप्पल 1 आज भी ठीक तरह से काम कर रहा है। इसमें लगाए गए सभी पार्ट्स ओरिजनल हैं। हाल ही में इसकी टेस्टिंग की गई। इसे 8 घंटे तक चलाया गया। इसमें कोई परेशानी नजर नहीं आई। आपको बता दें कि इस कंप्यूटर में न तो कीबोर्ड था और न ही कोई स्क्रीन। यह केवल एक मदरबोर्ड था। इसे टीवी के साथ कनेक्ट किया जा सकता था। इसे इस्तेमाल करने के लिए लकड़ी का कीबोर्ड जोड़ा जाता था।

2.7 करोड़ में निलाम हुआ ऐप्पल 1:

Apple के सबसे पहले कंप्यूटर ऐप्पल 1 को मैसेचुएट्स के बोस्टन में नीलाम कर दिया है। इसे अमेरिका के एक व्यापारी ने 3,75,00 डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये में खरीदा। नीमाली में कंप्यूटर की बेस प्राइस 3 लाख डॉलर था।

स्टीव जॉब्स ने बेची थी अपनी वैन:

इस कंप्यूटर को बनाने में काफी खर्च आना था। लेकिन इतना खर्च स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक नहीं उठा पा रहे थे। इसके चलते स्टीव जॉब्स को अपनी वैन और वोजनियाक को अपना HP-65 कैलकुलेटर बेचना पड़ा था। जब यह कंप्यूटर बनाया गया था तब इसकी 200 यूनिट बनाई गई थी। इनमें से 60 से 70 यूनिट्स अभी भी बची हुई हैं। इससे पहले भी एप्पल 1 की नीलामी की गई थी। न्यूयॉर्क में दिसंबर 2014 में इस कंप्यूटर को 36.5 लाख डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये में अमेरिका के एक व्यक्ति ने खरीदा था।

स्टीव जॉब्स के जीवन पर बनी फिल्म:

स्टीव जॉब्स के जीवन या करियर को लेकर एक फिल्म भी बनाई गई है। इस फिल्म का नाम स्टीव जॉब्स है। इस फिल्म को स्लमडॉग मिलेनियर के निर्माता डैनी बॉयल ने बनाया है। इसे 5 सितंबर 2015 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में स्टीव जॉब्स के जीवन से जुड़े कई पहलुओं और घटनाओं को दिखाया गया है। साथ ही उनके जीवन में उतार-चढ़ाव को भी दिखाया गया है। आपको बता दें कि स्टीव जॉब्स: द मैन इन द मशीन नाम की डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

यह भी पढ़ें:

Nokia 7.1 हुआ लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग समेत ये हैं खासियतें

Vodafone Idea ने 100 रुपये के रेंज में उतारे दो प्लान्स, Jio के प्लान्स को मिलेगी चुनौती

Nokia के इन स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट हुआ Android 9, जानें खास फीचर्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।