विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vodafone Idea ने 100 रुपये के रेंज में उतारे दो प्लान्स, Jio के प्लान्स को मिलेगी चुनौती

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 12:11 PM (IST)

Vodafone Idea के इन प्लान्स का मुकाबला रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले प्लान्स से होगा

Vodafone Idea ने 100 रुपये के रेंज में उतारे दो प्लान्स, Jio के प्लान्स को मिलेगी चुनौती
Vodafone Idea ने 100 रुपये के रेंज में उतारे दो प्लान्स, Jio के प्लान्स को मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Vodafone Idea ने दो नए प्लान्स की घोषणा की है। इन दोनों प्लान्स को 100 रुपये के रेंज में उतारा गया है। दोनों ही प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही फ्री डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। Vodafone Idea के इन प्लान्स का मुकाबला रिलायंस जियो के 98 रुपये वाले प्लान्स से होगा। आइए, जानते हैं Vodafone Idea के इन नए प्लान्स के बारे में

Vodafone Idea 99 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। लेकिन वॉयस कॉलिंग के लिए कंपनी ने एक FUP (फेयर यूजेस पॉलिसी) लिमिट सेट किया है। इस प्लान में यूजर्स प्रतिदिन 250 मिनट से ज्यादा कॉल नहीं कर सकते हैं। साथ ही, एक सप्ताह में यूजर्स 1000 मिनट से ज्यादा कॉलिंग नहीं कर सकते हैं। इसमें यूजर्स 100 यूनिक नंबर्स पर ही कॉल कर सकते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग में नेशनल रोमिंग में फ्री कॉल्स की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Vodafone Idea 109 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। लेकिन वॉयस कॉलिंग के लिए कंपनी ने एक FUP (फेयर यूजेस पॉलिसी) लिमिट सेट किया है। इस प्लान में यूजर्स प्रतिदिन 250 मिनट से ज्यादा कॉल नहीं कर सकते हैं। साथ ही, एक सप्ताह में यूजर्स 1000 मिनट से ज्यादा कॉलिंग नहीं कर सकते हैं। इसमें यूजर्स 100 यूनिक नंबर्स पर ही कॉल कर सकते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग में नेशनल रोमिंग में फ्री कॉल्स की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को डाटा का भी लाभ दिया जाता है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB 3G/4G डाटा का लाभ दिया जाता है।

Jio 98 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा बिना किसी FUP (फेयर यूजेस पॉलिसी) लिमिट के साथ मिलता है। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 2GB 4G डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है। आपको बता दें कि यह प्लान केवल जियो फोन यूजर्स के लिए ही है। 

यह भी पढ़ें:

नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने से लेकर RC ट्रांसफर करना हुआ ऑनलाइन

अब बिना बॉयोमैट्रिक डाटा शेयर किए ही हो जाएगा Aadhar वेरिफिकेशन, UIDAI ने कर ली तैयारी

LG ने 5 कैमरे वाला स्मार्टफोन V40 ThinQ किया लॉन्च, जानें खास फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।