Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    12 हजार के बजट में आते हैं ये फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी वाले Smartphone, फीचर्स पर हार बैठेंगे आप भी दिल

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 10:00 AM (IST)

    Powerful Battery Smartphone Under 12K कम कीमत में एक दमदार फीचर वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ओप्पो टेक्नो जैसी कंपनियों के डिवाइस आपका दिल खुश कर सकते हैं। (फोटो- अमेजन)

    Hero Image
    Powerful Battery Smartphone Under 12K, Pic Courtesy- Amazon

     नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज के समय की जरूरत को देखते हुए मार्केट में हर यूजर के लिए एक खास स्मार्टफोन को लाया जा रहा है। अक्सर कम बजट में फीचर्स से समझौता करना ही पड़ जाता है। एडवांस फीचर्स मतलब एक अच्छी-खासी रकम को खर्च करने के लिए तैयार रहना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ कर आपका दिल खुश होने वाला है। आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कम कीमत में आने के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग और लार्ज बैटरी जैसे फीचर्स से आपका दिल जीत सकते हैं। चलिए फटाफट इन स्मार्टफोन की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं-

    Tecno Pova 3

    पावरफुल बैटरी के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टेक्नो के Tecno Pova 3 डिवाइस को चेक कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में  7000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

    कंपनी का यह डिवाइस 4जीबी रैम और 6जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है। बजट कम है तो आप Tecno Pova 3 के 4जीबी रैम और 64जीबी वेरिएंट को खरीद सकते हैं। फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    vivo T1X

    कम बजट में लार्ज बैटरी के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वीवो पर भी भरोसा कर सकते हैं। कंपनी का vivo T1X डिवाइस 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है। vivo T1X डिवाइस 4जीबी रैम और 6जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है।

    बजट कम है तो आप vivo T1X के 4जीबी रैम और 64जीबी वेरिएंट को खरीद सकते हैं। फोन Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    Samsung Galaxy M04

    कम कीमत में दमदार फीचर्स के लिए सैमसंग गैलेक्सी भी आपको खुश कर सकता है। कंपनी का Samsung Galaxy M04 डिवाइस 12 हजार के बजट में आता है। कंपनी का Samsung Galaxy M04 डिवाइस 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।

    Samsung Galaxy M04 डिवाइस 4जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है। आप Samsung Galaxy M04 के 4जीबी रैम और 128जीबी वेरिएंट को खरीद सकते हैं। फोन MediaTek Helio P35 Octa Core प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    OPPO A15s

    12 हजार रुपये का बजट है तो आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो भी एक ऑप्शन हो सकती है। कंपनी का OPPO A15s डिवाइस कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन 4230 mAh की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस 4जीबी रैम ऑप्शन के साथ आता है।

    आप OPPO A15s के 4जीबी रैम और128 जीबी वेरिएंट को खरीद सकते हैं। फोन Mediatek Helio P35 Octa Core Processor प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

    comedy show banner
    comedy show banner